राइज एंड फॉल 2 में 15 कंटेस्टेंट, सहवाग होंगे होस्ट
26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा नया सीजन
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें 15 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। इस सीजन की मेजबानी पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करेंगे। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा। इस बार 15 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी और स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस सीजन की होस्टिंग करेंगे।
मेकर्स ने राइज एंड फॉल 2 के 15 कंटेस्टेंट की सूची जारी कर दी है, जो शो में खूब राजनीति और स्ट्रेंथ गेम के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रोमों में प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की झलकियां दिखाई गई हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "मैंने अलग-अलग टीवी रियलिटी शोज किए हैं, लेकिन राइज एंड फॉल 2 खेल को एक नया आयाम दे रहा है। रूलर से वर्कर बनना, आपकी पोजीशन इधर उधर होना यह एक अनुभव होगा, जिसे जीने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। रियलिटी शोज ने मुझे खुद की इंस्टिंक्ट पर भरोसा करना सिखाया है। मैं नए गेम में एंट्री लेने के लिए बिल्कुल तैयार हूं।"
स्वरा भास्कर ने बताया, "मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं, जो खुलकर अपनी राय सामने रखती हूं, तो राइज एंड फॉल 2 मेरे लिए एक अनुभव होने वाला है। यहां पर कई ऐसी पर्सनेलिटीज आ रही हैं, जिनके नजरिए एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मैं शो के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।"
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की मेजबानी में यह शो दर्शकों को उनकी कुर्सी से हिलने नहीं देगा। कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर और रणनीति देखने को मिलेगी। यह सीजन 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- शो के होस्ट कौन हैं?
- पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस सीजन की मेजबानी करेंगे।
- राइज एंड फॉल 2 में क्या खास होगा?
- शो में राजनीति और स्ट्रेंथ गेम के जरिए मनोरंजन मिलेगा।
- प्रियंका चाहर चौधरी ने शो के बारे में क्या कहा?
- उन्होंने कहा कि यह गेम रूलर से वर्कर बनने का नया अनुभव देगा।
- स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया क्या थी?
- स्वरा ने कहा कि वह अपनी राय खुलकर रखने वाली हैं और शो के लिए उत्साहित हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.