सवाई माधोपुर में भजन संध्या के साथ त्रिनेत्र गणेश मेले का समापन
रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबकर भजनों का आनंद लिया
सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेश मंदिर में त्रिनेत्र गणेश मेले का भजन संध्या के साथ समापन हुआ, जिसमें देशभर के श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। मेले के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर चर्चा करते हुए भविष्य में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की भक्ति में गोते लगाकर भजनामृत का आनंद लिया।
रणतभवर गणेश परिवार और गणेश मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस भजन संध्या में मेघा सूर्यवंशी ने जन्मदिन गणपति का भजन गाकर संध्या की शुरुआत की। अशोक कुमार खूंटेटा ने 'हे गजानन गोरी लाला, दयालू बड़ा है तू शिव का दुलारा' भजन से भगवान गजानन की स्तुति की।
सावन नागदा और रितिका कुनिका अग्रवाल ने 'क्या लगता हूं देवा तेरा, तू इतना प्यार लुटाता है' भजन से भक्तों को भाव विभोर किया। विनोद दाधीच और सोनू गोयल ने 'आता रहा है गणपति, आता ही रहेगा' भजन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस का पान करवाया।
सुमित शेरेवाला, पवन मेवाड़ा और रेखा राजस्थानी ने 'सपनों गजानंद को आयो, मैं जाऊंगी रणथंबोर से' भजन से खूब वाहवाही बटोरी। ज्योति गौतम, पायल सोनी, अंतिमा शर्मा और गुनगुन अग्रवाल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। गायक जगमोहन गोयल सहित अन्य गायकों ने मधुर और भावपूर्ण भजनों से भक्तों को भक्ति में डूबाया।
रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुई भजनामृत की सुर सरिता सुबह 5 बजे तक चली, जिसमें भगवान गजानन की भक्ति में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए एवं भक्तिरस से भाव विभोर हुए। सुबह प्रसाद वितरण के साथ भजनों को विराम दिया गया।
त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा ने मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मैरिज गार्डन के हॉल में डी-ब्रीफिंग ली। उन्होंने मेले में ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उनका आभार जताया।
डी-ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और पुलिस ड्यूटी के दौरान सामने आई विभिन्न परिस्थितियों की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभवों और सुझावों पर चर्चा हुई तथा भविष्य में बड़े धार्मिक और अन्य आयोजनों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भजन संध्या में कौन-कौन से भजनों की प्रस्तुति हुई?
- कई कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए जैसे अशोक कुमार खूंटेटा, सावन नागदा, रितिका कुनिका अग्रवाल, विनोद दाधीच, सोनू गोयल और अन्य।
- पुलिस ने मेले के बाद क्या किया?
- पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने डी-ब्रीफिंग कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का समिक्षा की।
- भक्तों ने भजन संध्या में कैसे भाग लिया?
- श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की भक्ति में गोते लगाकर भजनामृत का आनंद लिया और भाव विभोर हुए।
- भजन संध्या के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
- भजन संध्या का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान गजानन की भक्ति में जुड़ने और भक्ति रस अनुभव करने का अवसर प्रदान करना था।
- पुलिस ने भविष्य के आयोजन के लिए क्या सुझाव दिए?
- पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.