सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' दावे पर कसा तंज
आमिर के बयान पर वांगचुक ने कहा, वे गजनी के किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस दावे का खंडन किया है जिसमें आमिर ने कहा था कि वे '3 इडियट्स' फिल्म के निर्माण के समय वांगचुक को नहीं जानते थे। वांगचुक ने आमिर को 'गजनी' के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि आमिर शायद शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से प्रभावित हैं, और याद दिलाया कि आमिर ने कई बार उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान किया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के उस दावे पर पलटवार किया है जिसमें आमिर ने कहा था कि वे और फिल्म '3 इडियट्स' के निर्देशक वांगचुक को उस वक्त नहीं जानते थे। वांगचुक ने चुटीले अंदाज में आमिर को उनकी फिल्म 'गजनी' के किरदार से जोड़ते हुए कहा कि आमिर कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी से ग्रस्त हैं।
बीते दिनों छात्र आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर 26 दिनों से अधिक समय तक भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक को लेकर आमिर खान ने एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाते समय वे वांगचुक को जानते तक नहीं थे और उनका किरदार उनसे प्रेरित नहीं था।
इस दावे पर सोनम वांगचुक ने कहा कि आमिर अपनी फिल्म 'गजनी' के उस किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसे 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' यानी कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी थी। उन्होंने कहा, "सुना है आमिर अपने रोल में काफी गहराई तक उतर जाते हैं, शायद वे गजनी के किरदार में इतने डूब गए थे कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वे खुद मौजूद थे और जहां मुझे अवॉर्ड मिल रहा था, उसे भी भूल गए होंगे।"
सोनम ने बताया कि आमिर खान ने उनसे मुलाकात कर कई आइडिया लिए होंगे और बाद में अपने ग्रुप में चर्चा करते वक्त शायद यह बताना भूल गए कि वे यह आइडिया कहां से लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "उनकी और आमिर की काफी लंबी मुलाकात हुई थी और उन्होंने कई विचारों पर चर्चा की। दोनों ने विचारों का आदान-प्रदान भी किया था।"
सोनम ने यह भी स्पष्ट किया कि वे यह दावा नहीं करते कि फिल्म '3 इडियट्स' उनकी सीधी बायोग्राफी है, लेकिन इसे ही इंफ्लुएंस या प्रभाव कहते हैं। इस वजह से '3 इडियट्स' के डायरेक्टर या को-राइटर को यह नहीं पता चल सका कि आमिर ने जो सुझाव दिए थे, वे उनके साथ हुई बातचीत से आए थे।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'लगान' की स्क्रीनिंग पर एक महिला ने आमिर से सवाल पूछा था। आमिर ने तुरंत टोकते हुए कहा था कि यह एक गलत धारणा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें सोनम वांगचुक और आमिर खान की मुलाकात के प्रमाण थे।
एक वीडियो में वांगचुक मंच पर भाषण दे रहे थे और आमिर खान गजनी के लुक में दर्शकों के बीच बैठकर उनकी बातें सुन रहे थे। इन सबूतों के सामने आने के बाद आमिर के दावों पर कई सवाल उठ रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सोनम वांगचुक ने आमिर खान के दावे पर क्या टिप्पणी की?
- सोनम वांगचुक ने कहा कि आमिर खान की याददाश्त को लेकर 'गजनी' के किरदार का हवाला दिया और संकेत दिया कि आमिर उनके साथ मुलाकातों को भूल गए हैं।
- विवाद कैसे शुरू हुआ?
- विवाद लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक महिला के सवाल के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद आमिर ने अपनी सफाई दी और पुराने वीडियो वायरल हो गए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.