बूंदी में तेज रफ्तार कार ने चार युवकों को टक्कर मारी
हादसे में एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल, चालक फरार
बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तालेड़ा के मनीष माली की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और फरार कार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बूंदी। बूंदी के सदर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तालेड़ा थाना क्षेत्र के मनीष माली की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हट्टिपुरा गांव के पास रात करीब डेढ़ से दो बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार चार युवक सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के अनुसार, चारों युवक गांव से तेजादशमी की सवारी देखने आए थे। मृतक मनीष माली के परिजन अस्पताल पहुंचे और सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हादसे के बाद फरार कार चालक की पहचान और उसे पकड़ना है। एएसआई गजानंद ने बताया कि तीनों घायलों के पर्चा बयान होने के बाद दुर्घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि चारों युवक देर रात कहां से आ रहे थे और किस दिशा में जा रहे थे। हादसे के आसपास के घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
- पुलिस ने घायलों को बूंदी जिला अस्पताल भेजा और जांच शुरू की है।
- मृतक मनीष माली का पोस्टमार्टम कब हुआ?
- शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया गया।
- युवक किस उद्देश्य से सड़क पर थे?
- चारों युवक तेजादशमी की सवारी देखने आए थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.