बूंदी के 8 नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने पर्चे भरे, हिंडोली में सीधा मुकाबला
बूंदी जिले के आठ नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हिंडोली नगरपालिका में दोनों प्रमुख दलों के बीच उपाध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर है और दोपहर 2 बजे मतदान होगा। चुनाव के दौरान नगरपालिका कार्यालयों में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बूंदी। बूंदी जिले के आठ नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हिंडोली नगरपालिका में दोनों दलों के बीच उपाध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला है।
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी और कांग्रेस के मोइनुद्दीन ने उप सभापति पद के लिए नामांकन भरा है। लाखेरी नगरपालिका में भाजपा पार्षद मोहन दयालानी और कांग्रेस पार्षद अमित बजाज ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चे दाखिल किए। कापरेन में तीन पार्षदों ने चार नामांकन पत्र जमा किए हैं, जिनमें दीपक धाभाई, जितेंद्र खिंची और मनोज मीणा शामिल हैं।
नैनवां में उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया जारी है। यहां कांग्रेस से नसीम बानो, भाजपा से नीतू मारवाड़ा और अखिलेश उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस नगर पालिका में कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 6 निर्दलीय पार्षद हैं। उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय पार्षद निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
केशोरायपाटन में वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि राजविन्ता गोचर, मधु नागर, आदर्श मालवीय, ईशा काईलिया और मदन पचेरवाल ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
बूंदी की देई नगर पालिका में कांग्रेस से पीयूष रैना और भाजपा से नरेश मीणा ने नामांकन दाखिल किया। इंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा से अंजू राजावत, निर्दलीय प्रतिमा शर्मा और कांग्रेस से आरती बैरवा ने नामांकन पत्र भरे।
हिंडोली नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रामसिंह पंवार और कांग्रेस से सुगना बाई ने नामांकन पत्र जमा किए। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीणा के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोपहर 2 बजे के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।
नगरपालिका कार्यालयों में चुनाव के दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बूंदी जिले में यह चुनाव पिछले 23 दिनों से जारी है, लेकिन अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कौन-कौन से दल बूंदी के उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं?
- मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और कुछ निर्दलीय उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
- नैनवां नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव क्यों खास है?
- क्योंकि यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 6 निर्दलीय पार्षद हैं, जिससे निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
- नामांकन प्रक्रिया कब पूरी हुई है?
- नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और कुछ नगर पालिकाओं में मतदान भी दोपहर 2 बजे होगा।
- चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?
- नगरपालिका कार्यालयों में चुनाव के दौरान पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.