विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
कांग्रेस से हटाई गई सभापति, भाजपा की सभापति को थोपे जाने का आरोप
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर नगर परिषद में कांग्रेस की सभापति को पद से हटाकर भाजपा की सभापति को बैठाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली से विकास धीमा हुआ है और गरीबों के मकान तोड़ने के साथ बड़े लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा सांसद सीपी जोशी ने पार्टी की कार्यशैली की तारीफ की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बूंदी। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नगर परिषद में कांग्रेस की सभापति को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पद से हटाकर भाजपा की सभापति को बैठाया गया। उन्होंने कहा कि इससे शहर में विकास की गति कमजोर हुई है और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।
विधायक हरिमोहन शर्मा ने बताया कि गत नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बना था। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह बूंदी शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है।
शहर में पट्टों का काम प्रभावित है और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, जबकि बड़े लोगों को संरक्षण दिए जाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में 56 करोड़ रुपए की लागत से जैत सागर और नवल सागर से आने वाले नाले का निर्माण, 26 करोड़ रुपए से विभिन्न स्थानों पर सीवरेज कार्य, 20 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना, 17 करोड़ रुपए से नवल सागर झील एवं आसपास के क्षेत्रों का पर्यटन विकास, 14 करोड़ रुपए से ऐतिहासिक दरवाजों, बावड़ियों, कुंडों और बुर्जों के रखरखाव कार्य व अन्य विकास कार्य किए गए।
विधायक ने वर्तमान व्यवस्था पर करीब 250 करोड़ रुपए के हुडको ऋण का बोझ बूंदी की जनता पर डालने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट के लिए 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे और 60 वार्डों में उम्मीदवारों का चयन कर सिंबल दिया गया।
सांसद सीपी जोशी ने भाजपा की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है, वह कर के दिखाती है।
बाड़मेर में पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कार्य हमने करवाए थे, उस पर सरकार ढाई साल में कारी लगाकर ठीक नहीं कर पा रही है। उन्होंने बिजली, पानी, चिकित्सा और शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और नगर परिषद में फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया।
वहीं विधायक प्रियंका चौधरी ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वे ईमानदारी से काम करते तो बाड़मेर विकास के लिए आगे बढ़ पाता। उन्होंने कहा कि सड़कों के हालात के साथ बिजली, पानी सहित तमाम समस्याओं का समाधान होगा। काम करने के लिए विजन होना चाहिए, सिर्फ वोट लेना मकसद नहीं होना चाहिए।
चित्तौड़गढ़ में भाजपा का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभी उम्मीदवारों की बैठक ली, जिसमें 60 वार्ड के प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल में किन विकास कार्यों पर खर्च किया गया?
- जैत सागर व नवल सागर नाले का निर्माण, सीवरेज कार्य, जलापूर्ति योजना, पर्यटन विकास एवं ऐतिहासिक संरचनाओं का रखरखाव शामिल हैं।
- सांसद सीपी जोशी ने भाजपा की कौन सी विशेषता बताई?
- उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे कर के दिखाती है।
- बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने भाजपा सरकार पर क्या टिप्पणी की?
- उन्होंने कहा कि सरकार उनके करवाए कार्यों को दो साल से ठीक नहीं कर पा रही और बिजली, पानी, चिकित्सा व शिक्षा में समस्याएं हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.