श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
20 सितंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला, कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने किया शानदार प्रदर्शन
श्रीलंका ने महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 20 सितंबर को श्रीलंका का सामना सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शुक्रवार को खेले गए महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना 20 सितंबर को पाकिस्तान से होगा।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 37 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उनके अलावा कविशा दिलहारी ने 27 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। हसिनी परेरा ने 23 और हर्षिता समरविक्रमा ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए।
मलेशिया की ओर से नूरीन इमानिना सबसे सफल गेंदबाज रहीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की शुरुआत कमजोर रही और लगातार विकेट गिरते गए। विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने 28 और माहिरा इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाए। मलेशिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन ही बना सकी।
श्रीलंका की तरफ से मिथाली अयोध्या, कविशा दिलहारी और कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले महिला टी-20 एशिया कप के सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने थे, जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। ऐसे में 20 सितंबर को होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक रहने की उम्मीद है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मलेशिया की बल्लेबाजी कैसी रही?
- मलेशिया ने मजबूत शुरुआत नहीं की और लगातार विकेट गिरने से उनका स्कोर कम रहा।
- पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में कैसे जगह बनाई?
- पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
- क्या श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहले भी मुकाबला हुआ है?
- हाँ, महिला टी-20 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.