खेत में मिला संदिग्ध बम फटा, 5 साल के बच्चे और मां घायल
भीलों का तला गांव में खेत में खेलते समय विस्फोट से मां-बेटे की हालत गंभीर
बाड़मेर जिले के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बम के स्रोत और घटना की जांच कर रही हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे भैराराम खेत में खेल रहा था जब उसकी नजर जमीन में दबी एक संदिग्ध बम पर पड़ी। नासमझ बच्चे को यह अंदाजा नहीं था कि वह वस्तु विस्फोटक है। वह उसे घर ले आया और खेलते समय पत्थर की तरफ फेंक दिया। अचानक बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भैराराम और उसकी मां घायल मिले।
परिजन दोनों को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह बम कहां से आया और क्या यह सैन्य अभ्यास का अनफटा गोला है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
पिता श्रवण कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खेत में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। धमाके में बच्चे के हाथ और प्राइवेट पार्ट के चीथड़े उड़ गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बम के फटने का कारण क्या था?
- बम को भैराराम ने खेलते समय पत्थर की तरफ फेंक दिया जिससे वह फट गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.