भाजपा में मेयर पद को लेकर खींचतान, बगावत का डर
कोटा में मेयर नामांकन से पहले पार्टी में अंदरूनी मतभेद और रणनीति बदली
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है, लेकिन मेयर पद के नामांकन से पहले पार्टी में खींचतान और तनाव बढ़ गया है। भाजपा नेताओं ने पार्षदों को एकत्रित कर बगावत रोकने के लिए रणनीति बनाई है, जबकि कांग्रेस ने भी मेयर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दिया है। मेयर पद के लिए नामांकन और मतदान 21 से 25 सितंबर के बीच होंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है, लेकिन मेयर पद के नामांकन से एक दिन पहले पार्टी में खींचतान शुरू हो गई है। शुक्रवार दोपहर को पार्टी में मेयर के प्रमुख दावेदारों में से एक-दो के नाम कटने की चर्चा होने लगी।
भाजपा के 57 पार्षदों के साथ बहुमत के बावजूद मेयर चुनाव को लेकर शुक्रवार को अचानक तनाव बढ़ गया। पार्टी नेताओं को फीडबैक मिला कि मेयर प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर कुछ पार्षद बगावत कर सकते हैं। इस पर शाम को रणनीति बदली गई और सभी पार्षदों को बाड़ाबंदी में रखने का निर्णय लिया गया।
विधायकों और जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने क्षेत्र के जीते हुए पार्षदों को रात 8 बजे तक अपने कार्यालय बुलाएं। लाडपुरा के पार्षद लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के खेड़ली फाटक स्थित कार्यालय में, कोटा दक्षिण के पार्षद दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सुभाष नगर कार्यालय में एकत्र हुए। कोटा उत्तर और रामगंजमंडी क्षेत्र के पार्षदों की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राकेश जैन को दी गई।
पार्टी के नेता इतने सतर्क हैं कि सभी पार्षदों के मोबाइल बंद करवा कर लिफाफों में रखवा दिए गए हैं। मेयर पद के लिए लाडपुरा से 14, दक्षिण से 28, उत्तर से 12 और रामगंजमंडी से 3 पार्षद चुने गए हैं। कोटा दक्षिण और लाडपुरा से मेयर तथा उत्तर से डिप्टी मेयर के नाम की चर्चा है।
शुक्रवार को पार्टी की ओर से 9 महिला ओबीसी पार्षदों के नामांकन पत्र तैयार किए गए। दोपहर में मेयर के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक-दो के नाम कटने की चर्चा शुरू हुई।
कांग्रेस ने भी शुक्रवार रात को मेयर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दिया है। कोटा उत्तर के वार्ड से जीती कांग्रेस पार्षद सुनीता कुमारी को मेयर पद के लिए नामांकन कराया जाएगा।
कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन शनिवार को कमरा नंबर 102 में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भीतरू खींचतान की वजह क्या है?
- मेयर पद के प्रमुख दावेदारों में से एक-दो के नाम कटने की चर्चा ने विवाद पैदा किया है।
- पार्टी ने पार्षदों को कैसे नियंत्रित किया?
- सभी पार्षदों के मोबाइल बंद करवा कर लिफाफों में रखवा दिए गए और विधायकों व जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई।
- कांग्रेस ने मेयर पद के लिए किसे चुना है?
- कांग्रेस ने कोटा उत्तर के वार्ड से जीतने वाली सुनीता कुमारी को मेयर पद के लिए नामांकित किया है।
- मतदान और परिणाम की तारीख क्या है?
- मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.