नावां में डंपर-कार की भीषण भिड़ंत, चार की मौत
मिठड़ी बायपास पर सुबह पांच बजे हुआ हादसा, तीन सदस्य एक परिवार के थे
नागौर जिले के नावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह डंपर और कार में टक्कर के कारण कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारण तेज रफ्तार और चालक की नींद या कोहरा हो सकता है, लेकिन जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर जिले के नावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे मिठड़ी बायपास पर डंपर और कार की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन सदस्य एक ही परिवार के थे।
जानकारी के अनुसार, सामने से तेज गति से आ रहे मुरड़ से भरे भारी डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह पिचक गई।
मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी तुलसी, पुत्री शीतल और कार चालक रामाकिशन के रूप में हुई है। यह परिवार पालड़ी गांव के पास किराए के मकान में रहता था। तुलसी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थीं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस कंट्रोल रूम तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। नावां थाना पुलिस और एंबुलेंस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कार की हालत इतनी खराब थी कि शव निकालना चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों की मदद से कार के हिस्सों को काटकर चारों शव बाहर निकाले गए।
शवों को नावां उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपे जाएंगे।
हादसे के बाद मिठड़ी बायपास पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया। डंपर को जब्त कर थाने भेजा गया है।
पुलिस ने तेज रफ्तार और कोहरे या नींद की झपकी को हादसे का कारण माना है, लेकिन जांच जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मृतकों की पहचान कैसे हुई?
- मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी तुलसी, पुत्री शीतल और चालक रामाकिशन के रूप में हुई।
- तुलसी का पेशा क्या था?
- तुलसी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थीं।
- हादसे के बाद क्या कदम उठाए गए?
- पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे, शवों को काटकर निकाला गया और डंपर जब्त किया गया।
- यातायात कब सुचारू हुआ?
- पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू किया।
- हादसे के संभावित कारण क्या बताए गए?
- पुलिस ने तेज रफ्तार और कोहरे या नींद की झपकी को संभावित कारण माना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.