इस महीने 1.58 करोड़ महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिलेगा
कोलकाता में 17 सितंबर को प्रथम अन्नपूर्णा दिवस मनाया जाएगा, एक लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी
इस महीने पश्चिम बंगाल में 1.58 करोड़ से अधिक महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 17 सितंबर को कोलकाता में प्रथम अन्नपूर्णा दिवस का आयोजन होगा, जिसमें एक लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं शामिल होंगी और इसी दिन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भी लागू की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पश्चिम बंगाल में इस महीने 1.58 करोड़ से अधिक महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर को कोलकाता के साल्टलेक स्थित सेंट्रल पार्क में प्रथम अन्नपूर्णा दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें योजना की एक लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं शामिल होंगी।
बंगाल सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को पहली बार राज्य में अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसी दिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये की मासिक सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया 16 सितंबर को ही शुरू कर दी गई है। पिछले महीने की तुलना में सितंबर में योजना के दायरे में 10 लाख से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा।
अन्नपूर्णा योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में दी जाती है। यह योजना मई में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को भी 17 सितंबर को बंगाल में लागू किया जाएगा। कोलकाता के अलीपुर स्थित धनधान्य ऑडिटोरियम में योजना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे उपस्थित रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अन्नपूर्णा योजना किस आयु वर्ग की महिलाओं के लिए है?
- यह योजना 25 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- अन्नपूर्णा योजना कब शुरू की गई थी?
- यह योजना मई में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद शुरू की गई है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.