ब्यावर में तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले का शुभारंभ
धार्मिक अनुष्ठान, लोक संस्कृति और खेलकूद के साथ मेले का आयोजन
ब्यावर में तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें administração तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, लोक संस्कृति, पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 22 सितंबर को जल झूलनी एकादशी के साथ समाप्त होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ब्यावर। ब्यावर में रविवार को तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले का विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर कमलराम मीना सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मेले की शुरुआत में मौजूद रहे। नगर परिषद परिसर से निकली शोभायात्रा तेजाजी के थान पहुंची।
मेला ब्यावर की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विशेष आयोजन है। सुभाष उद्यान में मुख्य गेट पर फीता काटकर मेले की शुरुआत की गई। इसके बाद पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में गणेश पूजा और स्थापना कार्यक्रम हुआ।
मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ लोक संस्कृति, पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मनिहारी और घर के सामान की दुकानों के साथ झूले, चाट-पकौड़ी तथा विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए हैं।
पहले दिन दोपहर 2 बजे ग्राम सेदरिया में झंडे वालों की नारियल रस्म होगी। शाम 5 बजे सुभाष उद्यान में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रात 8 बजे राठी पवेलियन में सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकार खेता खान अपनी कला प्रस्तुत करेंगे।
21 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झंडे एवं नारियल की रस्म होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे सुभाष उद्यान स्थित रात्रि पवेलियन में लोकनृत्य कार्यक्रम होगा। रात 8 बजे राठी पवेलियन में भजन गायक गोकुल शर्मा सांस्कृतिक एवं भजन प्रस्तुति देंगे।
मेला 22 सितंबर को शाम 5:30 बजे जल झूलनी एकादशी के अवसर पर रेवाड़ी स्वागत कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा। इसके बाद रात 8 बजे राठी पवेलियन में भजन गायिका आकृति मिश्रा की प्रस्तुति होगी।
शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की उम्मीद है। मेले के माध्यम से क्षेत्र की लोक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा
कमलराम मीना, कलेक्टर
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मेला में कौन-कौन से खाने-पीने के स्टॉल लगे हैं?
- मेला में चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगे हैं।
- सांस्कृतिक संध्या में कौन कलाकार प्रदर्शन करेंगे?
- सांस्कृतिक संध्या में अंतरराष्ट्रीय कलाकार खेता खान अपनी कला प्रस्तुत करेंगे।
- मेला का उद्देश्य क्या है?
- मेला क्षेत्र की लोक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करता है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.