लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर हादसे में तीन की मौत
हादसे से पहले शहर में एक और भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी
लॉस एंजिल्स में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के कारण पार्किंग में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है, और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड तथा फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इसकी जांच कर रहे हैं। इसी दिन शहर में एक तेज रफ्तार एसयूवी के बस से टकराने से भी दो लोगों की मौत हुई और छह घायल हुए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
लॉस एंजिल्स में मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर पार्किंग लॉट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उसी दिन शहर में हुए एक अन्य भीषण बस हादसे के पास हुआ।
हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों में आग लग गई, जिसे शाम तक बुझा लिया गया। हेलीकॉप्टर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है। बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे।
हादसे की जगह पर 50 से अधिक दमकलकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे रहे। दुर्घटना के कारणों की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
इस हादसे से कुछ ही समय पहले शहर में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार एमटीए सिटी बस से टकरा गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत और छह अन्य के घायल होने की सूचना है। एसयूवी का आधा हिस्सा बस में घुस गया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद बचाव कार्य कैसे चला?
- बचाव दल ने मलबे को हटाकर दुर्घटना में सवार लोगों की संख्या पता लगाने में जुटे हैं।
- हेलीकॉप्टर हादसे के कारणों की जांच कौन कर रहा है?
- नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन हादसे की जांच कर रहे हैं।
- हेलीकॉप्टर दुर्घटना से कितनी आग लगी और कैसे बुझाई गई?
- पार्किंग में चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों में आग लगी थी जिसे शाम तक बुझा लिया गया।
- हेलीकॉप्टर हादसे की स्थिति क्या है?
- हेलीकॉप्टर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.