हथुनिया बस स्टैंड पर जुआ खेलते तीन सटोरिए गिरफ्तार
पुलिस ने मचलाना रोड पर घेराबंदी कर 5080 रुपये जब्त किए
प्रतापगढ़ के हथुनिया बस स्टैंड पर पुलिस ने जुआ खेलते तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जुए का सामान और 5080 रुपये जब्त किए गए हैं, जबकि उनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के हथुनिया बस स्टैंड से मचलाना रोड पर शुक्रवार शाम जुआ खेलते तीन सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से जुए का सामान और 5080 रुपये जब्त किए।
थानाधिकारी उदयवीर सिंह के निर्देश पर एएसआई रामचंद्र मीणा, एएसआई दशरथ डांगी, कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार की टीम गश्त पर थी। पुलिस ने हथुनिया बस स्टैंड से मचलाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की।
पुलिस ने बताया कि वहां तीन लोग जुआ-सट्टा खेलते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हथुनिया निवासी अमीन पिता लाल खान, फिरोज पिता मीरबादशाह और अरबाज पिता इकबाल खान पठान के रूप में हुई है।
तीनों के खिलाफ संगठित अपराध में 13 आरपीजीओ और धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई शुक्रवार शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच की गई।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्या है?
- अमीन, फिरोज और अरबाज नामक तीन व्यक्ति हथुनिया के निवासी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.