तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद शीजान के करियर पर लगा विराम
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में अभिनेता शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेजा है। तुनिषा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया, जिससे उनके करियर पर विराम लग गया, जबकि वह अलीबाबा – दास्तान-ए-काबुल में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुंबई, 25 दिसंबर ()। अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में टीवी अभिनेता शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अभिनेता को तुनिषा शर्मा की मां द्वारा की गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया। तुनिषा की मां ने दावा किया कि वह अभिनेता शीजान खान के साथ रिश्ते में थी और उससे आजिज आकर उसने यह कदम उठाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 दिन पहले शीजान खान और तुनिषा शर्मा का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद तुनिषा डिप्रेशन में चली गईं और काफी परेशान रहने लगीं। 24 दिसंबर को वह टीवी शो के सेट पर फंदे से लटकी पाई गईं और माना गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। ऐसा कहा जाता है कि वह शीजान से शादी करना चाहती थीं और उसने मना कर दिया, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया।
रिपोर्ट के अनुसार, शीजान ने अपने करियर की शरुआत 2013 में ऋतिक रोशन अभिनीत ऐतिहासिक ड्रामा जोधा अकबर से की थी। बाद में, उन्होंने सिलसिला प्यार का, पृथ्वी वल्लभ और एक था रावण जैसे टीवी शो में काम किया। वह अब अलीबाबा – दास्तान-ए-काबुल में अलीबाबा की भूमिका निभा रहे हैं। तुनिषा उनकी को-स्टार और शो की फीमेल लीड थीं।
भूमिका निभाने के बाद शीजान ने से कहा था, मुझे याद है, शरुआती दिनों में मैंने खुद कास्टिंग डायरेक्टर से संपर्क किया था और पूछा था कि क्या मेरे लिए कोई अवसर हैं। जैसे ही उन्होंने अलीबाबा का जिक्र किया तो मुझे उससे जुड़ाव महसूस हुआ और मुझे लगा रोल मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक अजीब विश्वास की तरह था, जैसे कि मुझे अलीबाबा बनना तय था। तब उन्हें नहीं पता था कि यह रोल उन्हें एक ऐसी परेशानी में डाल देगा जो उनके करियर को बर्बाद कर सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या वजह बताई जा रही है तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की?
- कहा जा रहा है कि तुनिषा शर्मा डिप्रेशन में थी और शीजान से ब्रेकअप के बाद परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
- तुनिषा शर्मा का किरदार क्या था?
- तुनिषा शर्मा 'अलीबाबा – दास्तान-ए-काबुल' शो में शीजान के साथ फीमेल लीड थीं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.