हरियाणा में दो सहेलियां बच्चों समेत लापता, पतियों ने शादी का दावा किया
पलवल और गुरुग्राम की महिलाएं चार बच्चों के साथ घर से गईं, पुलिस तलाश में
हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से दो महिलाओं और उनके चार बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है। पतियों ने बताया कि दोनों महिला बचपन की सहेलियां हैं और उनके बीच प्रेम संबंध था, उन्होंने शादी करने का दावा भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फरीदाबाद। हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से दो बचपन की सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। पतियों ने दावा किया है कि दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध था और उन्होंने आपस में शादी कर ली है।
पलवल निवासी सन्नी ने बताया कि उसकी शादी 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू से हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। 21 अगस्त को मंजू अपने बच्चों के साथ घर से चली गई। सन्नी ने आरोप लगाया कि घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर गायब हैं।
गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र निवासी वेदपाल ने बताया कि उसकी पत्नी रीणा की शादी 2020 में हुई थी। रीणा ने करीब 5 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर घर छोड़ा।
सन्नी ने कहा कि मंजू और रीणा बचपन की सहेलियां हैं और दोनों ने 12वीं तक साथ पढ़ाई की है। पिछले डेढ़ साल से दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत होती थी। पतियों को महिलाओं के मोबाइल चैट से उनके रिश्ते पर शक हुआ, जिसमें वे एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित करती थीं।
पतियों ने कहा कि वे अपनी पत्नियों के साथ रहने पर आपत्ति नहीं करते, लेकिन उनकी चिंता चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। वे चाहते हैं कि महिलाएं जहां भी हों, बच्चे सुरक्षित उनके पास वापस आएं।
पलवल की भवनकुंड चौकी पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिलाओं और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र की पुलिस ने भी वेदपाल की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने अभी तक दोनों महिलाओं के प्रेम संबंध और शादी की पुष्टि नहीं की है। दोनों के मिलने के बाद ही उनकी स्थिति और बच्चों की सुरक्षा स्पष्ट हो सकेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महिलाएं कब और कैसे लापता हुईं?
- मंजू 21 अगस्त को अपने बच्चों के साथ घर से चली गई थीं, जबकि रीणा ने जेवर और नकदी लेकर घर छोड़ दिया।
- पतियों ने महिलाओं के रिश्ते को लेकर क्या संदेह जताया?
- पतियों को महिलाओं के मोबाइल चैट से उनके बीच प्रेम संबंध का संदेह हुआ, जिसमें वे एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ कहती थीं।
- पतियों की मुख्य चिंता क्या है?
- पतियों की चिंता मुख्य रूप से चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर है और वे चाहते हैं कि बच्चे सुरक्षित वापस आएं।
- पुलिस की जांच का वर्तमान स्तर क्या है?
- पुलिस ने अभी तक प्रेम संबंध और शादी की पुष्टि नहीं की है तथा दोनों महिलाओं के मिलने और बच्चे के बारे में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रही है।
- क्या इस मामले में कोई विधिक कार्रवाई शुरू हुई है?
- पलवल और गुरुग्राम की पुलिस ने महिलाओं के लापता होने के आधार पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.