राजस्थान बालोतरा 2 MIN READ

सिवाना में निकली मतदाता जागरूकता रैली, 2026 चुनाव को लेकर संदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली ने मतदान का महत्व बताया

सिवाना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची।
AI सार

सिवाना में 2026 के नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जो मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सिवाना में मतदाता जागरूकता रैली निकालते कर्मचारी और कार्यकर्ता
सिवाना में मतदाता जागरूकता रैली निकालते कर्मचारी और कार्यकर्ता / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सिवाना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची।

रैली का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत के निर्देश पर तहसीलदार ललित चारण, विकास अधिकारी दिनेश भाटी और स्वीप प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें अलग-अलग विभागों के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए रंगोली बनाई और जागरूकता संदेश दिए। रैली में शामिल लोगों ने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारे लगाए और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

शहर में एक ही आवाज थी कि सभी को जागरूक होकर शत प्रतिशत मतदान करना है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं को मतदान दिवस पर अपने बूथ पर जाकर वोट डालना चाहिए। यह सजग राष्ट्र के लिए आवश्यक है और देश की ताकत का परिचायक है।

रैली के दौरान मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे तख्तियां और पर्दे लेकर सैकड़ों महिलाएं और जागरूक मतदाता शामिल हुए। तहसील कार्यालय में स्वागत भाषण के बाद यह रैली निकाली गई। इस अवसर पर रामलाल परमार, लालचंद सोनी, अनीता, रेणु, मीना, संगीता, तारा, गीता, सरे कंवर, केसरी देवी, मंजु सोनी, ममता, ललिता, मंजु सागर, बाबुलाल, शेषकरण, मेवाराम, अर्जुनराम, कैलाश बोराणा, माया कंवर समेत तहसील कार्यालय और पंचायत समिति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिवाना में मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य क्या था?
रैली का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान के महत्व को समझाना था।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 सितंबर 2026, 11:45 IST IST
Last updated3 सितंबर 2026, 11:46 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

राजस्थान के ज़िलों की 6 खबरें — बालोतरा: सिवाना में 23 स्कूलों के 460 बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता शुरू

राजस्थान

झुंझुनूं में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

राजस्थान के ज़िलों की 6 खबरें — बालोतरा: सिवाना में 23 स्कूलों के 460 बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता शुरू
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान के ज़िलों की 6 खबरें — बालोतरा: सिवाना में 23 स्कूलों के 460 बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता शुरू

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 17 सितंबर 2026
झुंझुनूं में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

झुंझुनूं में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 8 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.