कोटपूतली में बदला मौसम, हल्की बारिश से किसानों को मिली राहत
शुक्रवार सुबह बादलों और कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी से फसलों को फायदा
शुक्रवार को कोटपूतली के नाहारखोहरा समेत आसपास के कई गांवों में मौसम में बदलाव आया, और हल्की बूंदाबांदी के कारण गर्मी से राहत मिली। इस बारिश से किसानों को फसलों के लिए नमी मिली और भविष्य में सिंचाई की आवश्यकता कम हो सकती है, हालांकि बहुत ज्यादा बारिश से कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान होने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटपूतली। कोटपूतली के नाहारखोहरा समेत आसपास के कई गांवों में शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाए और कई जगह कोहरे की सफेद चादर दिखाई दी। हल्की बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से राहत मिली, जिससे किसानों को फसलों के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद जगी।
नाहारखोहरा, नंदरी, डैण्डान, गेरोटा, भावगढ़, लाखनपुर, बसेड़ी, ओड़ कुआं, मदफोड़िया और कानेटी जैसे गांवों में सुबह से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
बदले मौसम का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है। शाहजहांपुर क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से किसानों को राहत मिली है। इससे खेतों में नमी आई है, जिससे बाजरा और ग्वार की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इन फसलों में सिंचाई की जरूरत कम हो सकती है।
किसानों के मुताबिक, बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे फसलों को बढ़ने में मदद मिलेगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घटेगा। हालांकि, शाहजहांपुर के आसपास कई खेतों में फसल पककर तैयार हो चुकी है। अगर बारिश तेज हुई तो कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है। अधिक नमी से फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और कटाई में दिक्कत आएगी। फिलहाल हुई हल्की बारिश बाजरा और ग्वार की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कोटपूतली में मौसम कैसा रहा?
- कोटपूतली में शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ, बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई।
- फसल के लिए मौसम कैसा रहा?
- हल्की बारिश से बाजरा और ग्वार की फसलों को फायदा हुआ है, लेकिन ज्यादा बारिश से नुकसान की संभावना है।
- किस गांवों में मौसम का बदलाव देखा गया?
- नाहारखोहरा, नंदरी, डैण्डान, गेरोटा, भावगढ़, लाखनपुर, बसेड़ी, ओड़ कुआं, मदफोड़िया और कानेटी जैसे गांवों में बदलाव देखा गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.