बांसवाड़ा में हथियार दिखाकर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
कलिंजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया
बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वीडियो में दिखाई गई बंदूक वास्तव में एक एयरगन थी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस तरह की रील बनाकर दादागिरी की और आम जनता में भय पैदा करने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया सेल को सूचना मिली कि कलिंजरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने हथियार के साथ वीडियो पोस्ट किया है। थानाधिकारी तेजुसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छींच निवासी कल्पेश (18) पुत्र शंकर चरपोटा को हिरासत में लिया।
पुलिस ने पूछताछ और रील की जांच की तो पता चला कि वीडियो में दिख रही बंदूक असल में एयरगन थी। पुलिस ने धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की निगरानी कर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह के कृत्य न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किस इलाके में यह घटना हुई?
- यह घटना बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में हुई।
- आरोपी युवक का नाम क्या है?
- आरोपी युवक का नाम कल्पेश, पुत्र शंकर चरपोटा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.