राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से 338 ट्रेनें रद्द
20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मालदा मंडल की 64 ट्रेनों सहित कई सेवाएं प्रभावित
राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा, जिससे पूर्व मध्य रेलवे के कई रेलखंडों पर परिचालन प्रभावित होगा और कुल 338 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे मालदा, भागलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबी दूरी की रेल सेवाओं में बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति बनी रहेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जमालपुर। राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण रेलखंडों पर परिचालन प्रभावित होगा और कुल 338 ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर यह कार्य होगा। इससे जमालपुर-मुंगेर-भागलपुर, भागलपुर-मालदा और बरौनी-मुंगेर रेलखंड से जुड़ी ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
मालदा मंडल की करीब 64 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। 20 सितंबर को 6, 21 को 12, 22 को 13, 23 को 15, 24 को 21, 25 को 24, 26 को 29, 27 को 31, 28 को 21, 29 को 20, 30 सितंबर को 25, 1 अक्टूबर को 32, 2 अक्टूबर को 32, 3 अक्टूबर को सर्वाधिक 36 और 4 अक्टूबर को 21 ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी।
पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ शिबराम माझी ने बताया कि 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुल 338 ट्रेन सेवाओं के रद्द परिचालन दर्ज किए गए हैं। 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13423 भागलपुर-अजमेर हमसफर 24 सितंबर और 1 अक्टूबर तथा 13424 अजमेर-भागलपुर हमसफर 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।
15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 22 और 29 सितंबर को रद्द रहेगी। 22405 गरीब रथ तथा वापसी की 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ को कई तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27 और 30 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इससे मालदा, भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की रेल सेवा प्रभावित होगी।
बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी होकर चलने वाली ट्रेनों में 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर तथा 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 26 से 29 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। इससे जमालपुर-मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को कुछ वैकल्पिक रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
15047, 15049 और 15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी होकर चलाया जाएगा। रामपुरहाट और मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। इसके अलावा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल तथा 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल को ग्रैंड कॉर्ड-किऊल-गया मार्ग से चलाया जाएगा। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी।
63571 जसीडीह-मोकामा मेमू 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। भागलपुर की महत्वपूर्ण 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को तीन घंटे विलंब से चलेगी। 13229 गोड्डा-राजेंद्र नगर और 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी भी तीन घंटे तथा 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस दो घंटे री-शेड्यूल रहेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राजेंद्र पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य क्यों किया जा रहा है?
- नया पुल डबल लाइन से जोड़ने के लिए यह कार्य अनिवार्य है।
- किन प्रमुख मंडलों में यह कार्य होगा?
- दानापुर, सोनपुर और मालदा मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर यह कार्य किया जाएगा।
- कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा?
- भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस, हमसफर, अमरनाथ एक्सप्रेस, गरीबरथ एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों को प्रभावित किया गया है।
- परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव कहाँ मिलेगा?
- रामपुरहाट, साहिबगंज, भागलपुर, मालदा टाउन और रामपुरहाट जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.