अलवर में 132 नामांकन पत्र निरस्त, पूर्व सभापति का पर्चा भी खारिज
नामांकन पत्रों की जांच में कई दावेदारों के पर्चे रद्द, 3 सितंबर को नाम वापसी
अलवर नगर निगम चुनाव के लिए 597 नामांकन पत्रों में से 132 निरस्त किए गए हैं, जिनमें पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नामांकन भी शामिल है। वार्ड 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार का नामांकन आईपीसी की धारा 354 में आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया। नामांकन निरस्तीकरण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, और नाम वापसी की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल 597 नामांकन पत्रों में से 132 निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नामांकन भी शामिल है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 446 उम्मीदवार मैदान में हैं।
नामांकन पत्र निरस्तीकरण का विवरण
नगर निगम क्षेत्र के 65 वार्डों में से कई वार्डों में दावेदारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। वार्ड नंबर 9, 10, 15, 43, 50, 56, 61 और 64 में किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त नहीं हुआ है। वार्ड 42 में सबसे अधिक 17 प्रत्याशी हैं।
वार्ड 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 में आरोप तय हैं। इस धारा में एक से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है, इसलिए उनका नामांकन निरस्त किया गया।
पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नामांकन भी निरस्त हो गया है। इसके अलावा वार्ड 62, 63, 65 सहित कई अन्य वार्डों के उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया और राजनीतिक प्रतिक्रिया
नामांकन पत्रों की जांच तीन सितंबर को पूरी हो जाएगी, जिसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आएगी।
नामांकन निरस्तीकरण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार रात को मिनी सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं, नाम वापसी के अंतिम दिन तक राजनीतिक हलचल तेज है और बड़े नेता उम्मीदवारों पर दबाव बना रहे हैं।
बांदीकुई नगर पालिका के 40 वार्डों में कुल 436 नामांकन भरे गए थे, जिनमें से 137 डबल नामांकन और 6 अन्य कारणों से निरस्त किए गए। अब यहां 293 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
प्रत्याशी की ओर से इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए गए थे
प्रकाश गंगावत, जिलाध्यक्ष
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हेमंत कुमार का नामांकन क्यों रद्द हुआ?
- हेमंत कुमार का नामांकन आईपीसी धारा 354 के आरोप के कारण रद्द किया गया है।
- पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नामांकन पत्र क्यों खारिज हुआ?
- लेख में इसके कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
- कितने वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच जारी है?
- नगर निगम क्षेत्र के 65 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच तीन सितंबर तक पूरी हो जाएगी।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौन सा कदम उठाया?
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र निरस्तीकरण के खिलाफ मिनी सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.