अमृतसर में श्री राधा अष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई
मंदिरों में पंचामृत स्नान, मंगल आरती और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम हुए
अमृतसर में 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी पर्व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मंदिरों में पंचामृत स्नान, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पवित्र नगरी अमृतसर में 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी का पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और धार्मिक परंपरा के अनुसार श्री राधा रानी का पंचामृत स्नान करवाकर पूजा-अर्चना की गई।
श्रद्धालुओं ने श्री राधा रानी के चरणों के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आराधना की। मान्यता है कि वर्ष में एक बार ही श्रद्धालुओं को चरणों के दर्शन करवाए जाते हैं, इसलिए सुबह से मंदिरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।
श्री दुग्र्याना तीर्थ में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चौक मोनी स्थित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर, चौक लक्ष्मणसर, शिवाला बाग भाइयां, इस्कॉन मंदिर, वृंदावन गार्डन सहित महानगर के विभिन्न मंदिरों में भी राधा अष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कई मंदिरों में पंचामृत स्नान और मंगल आरती हुई, तो कहीं भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-शांति की कामना की।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- श्री राधा अष्टमी क्यों महत्वपूर्ण है?
- यह पर्व श्री राधा रानी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और भक्त इसे परिवार की सुख-शांति की कामना के लिए देखते हैं।
- क्या श्रद्धालुओं को हर दिन दर्शन करने की अनुमति है?
- मान्यता के अनुसार वर्ष में एक बार ही श्रद्धालुओं को श्री राधा रानी के चरणों के दर्शन करवाए जाते हैं।
- श्री दुग्र्याना तीर्थ में क्या खास होता है?
- यहां विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और श्रद्धालु श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
- अमृतसर के कौन से मंदिर प्रमुख रूप से राधा अष्टमी मनाते हैं?
- चौक मोनी स्थित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर, चौक लक्ष्मणसर, शिवाला बाग भाइयां, इस्कॉन मंदिर और वृंदावन गार्डन प्रमुख मंदिर हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.