भाजपा ने आगरा जिला और महानगर के प्रभारियों में बदलाव किया
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ब्रज क्षेत्र के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जिला और महानगर के प्रभारियों में बदलाव किया है। ब्रज बहादुर को आगरा महानगर और घनश्याम लोधी को आगरा जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को अन्य जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जिला और महानगर के प्रभारियों के नामों में बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आगरा महानगर की जिम्मेदारी बृज बहादुर को और जिले का प्रभार घनश्याम लोधी को दिया गया है।
भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला प्रभारियों में बदलाव किया है। इस बार आगरा के चार पुराने पदाधिकारियों को भी अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोद गुप्ता को मथुरा जिला का प्रभारी बनाया गया है, जबकि गिर्राज कुशवाहा को फिरोजाबाद महानगर, श्याम भदौरिया को मैनपुरी और अनिल चौधरी को हाथरस जिले की कमान सौंपी गई है।
बृज बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं। वे पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। घनश्याम लोधी लोधी समाज से हैं और मथुरा के हैं। अब तक आगरा महानगर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और जिले के प्रभारी अमित वाल्मीकि थे।
संगठन में समन्वय के लिए जातिगत समीकरण के साथ पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया गया है। प्रमोद गुप्ता महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं, गिर्राज कुशवाहा जिलाध्यक्ष और श्याम भदौरिया भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अनिल चौधरी ब्रज क्षेत्र में महामंत्री रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बृज बहादुर की पृष्ठभूमि क्या है?
- बृज बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं, वे पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
- घनश्याम लोधी किस समाज से हैं और उनकी मूल जगह क्या है?
- घनश्याम लोधी लोधी समाज से हैं और वे मथुरा के रहने वाले हैं।
- भाजपा ने संगठन में किस प्रकार के समीकरण अपनाए हैं?
- पार्टी ने जातिगत समीकरण के साथ पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया है।
- अनिल चौधरी की पिछले पद क्या थी?
- अनिल चौधरी ब्रज क्षेत्र में महामंत्री पद पर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.