योगी सरकार ने 14 जिलों के 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए
कानपुर, मुरादाबाद, अमेठी समेत कई जिलों में डीएम और अन्य अधिकारियों के पदांतरण
उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जिलों के 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर नगर, मुरादाबाद, अमेठी, कुशीनगर, पीलीभीत और बलिया समेत अन्य जिलों के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। आदेश 22 सितंबर को देर रात जारी किए गए थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 सितंबर को 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर नगर, मुरादाबाद, अमेठी, कुशीनगर, पीलीभीत, बलिया, हाथरस, हमीरपुर समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश देर रात जारी किए गए।
अनुनय झा को हरदोई से मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। एम अरुन्मोली आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक से एटा के जिलाधिकारी बने हैं। संजय चौहान अमेठी से कुशीनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
महेंद्र तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुज मलिक गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से संतकबीरनगर के जिलाधिकारी बने हैं। आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
ज्ञानेंद्र सिंह पीलीभीत से बलिया के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शशांक चौधरी को यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिव्यांशु पटेल मुरादाबाद के नगर आयुक्त से बागपत के जिलाधिकारी बने हैं।
प्रभास कुमार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के विशेष सचिव और जल निगम ग्रामीण के संयुक्त प्रबंध निदेशक से महोबा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उमेश प्रताप सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण के विशेष सचिव और प्रबंध निदेशक से बिजनौर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सत्य प्रकाश पटेल को नगर विकास के विशेष सचिव से हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। अशोक कुमार सिंचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास के विशेष सचिव और कारागार प्रशासन एवं सुधार के विशेष सचिव से हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिमांशु कौशिक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक से मुरादाबाद के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। विजय कुमार सिंह को देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी से मिर्जापुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। संतोष बहादुर सिंह एडीएम (प्रशासन) से मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं।
विशाल कुमार मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं। विजय कुमार को यूपीडेस्को के महाप्रबंधक से आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया है।
शैलेंद्र भाटिया यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए हैं। गजल भारद्वाज महोबा के जिलाधिकारी से इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नितिन मदान रामपुर के एडीएम (प्रशासन) से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं।
जसजीत कौर बिजनौर के जिलाधिकारी से उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर नगर के जिलाधिकारी से उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक नियुक्त किए गए हैं। नेहा बंधु मैनपुरी के मुख्य विकास अधिकारी से विससित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की अपर आयुक्त बनी हैं।
अमनदीप डुली मनरेगा के अपर आयुक्त से नियंत्रक विधिक बाट माप बनाए गए हैं। अस्मिता लाल बागपत के जिलाधिकारी से पिछड़ा वर्ग कल्याण के विशेष सचिव, निदेशक और प्रबंधक निदेशक नियुक्त की गई हैं। अभिषेक गोयल हमीरपुर के जिलाधिकारी से नियुक्ति एवं कार्मिक के विशेष सचिव बनाए गए हैं। मंगला प्रसाद सिंह बलिया के जिलाधिकारी से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
निधि श्रीवास्तव उच्च शिक्षा के विशेष सचिव से राज्य कर के विशेष सचिव बनाए गए हैं। अरविंद सिंह एटा के जिलाधिकारी से खाद्य एवं रसद के विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं। राजेंद्र पेंसिया मुरादाबाद के जिलाधिकारी से कारागार प्रशासन एवं सुधार के विशेष सचिव बनाए गए हैं। अतुल वत्स हाथरस के जिलाधिकारी से राजस्व के विशेष सचिव बनाए गए हैं। चंद्रशेखर सिंचाई एवं जल संसाधन के विशेष सचिव से परती भूमि विकास के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अजय कुमार सिंह के बारे में
अजय कुमार सिंह पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का समन्वय करते हैं। अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है और राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। वे बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कब किए गए?
- ये तबादले 22 सितंबर को आदेशित और देर रात जारी किए गए।
- किसे कुशीनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है?
- संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
- जिलाधिकारी पदों के अलावा अन्य कौन-कौन से अधिकारी बदले गए?
- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नगर आयुक्त, विशेष सचिव और अन्य वरिष्ठ पदों पर अधिकारी बदले गए हैं।
- क्या कुछ आईएएस अधिकारियों को नए प्रशासनिक विभागों में नियुक्त किया गया?
- हाँ, कई अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है जैसे कि प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
- अजय कुमार सिंह के बारे में क्या जानकारी है?
- अजय कुमार सिंह 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के असिस्टेंट एडिटर हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.