ब्रज के कलाकार 19 सितंबर को रासलीला का कार्यक्रम करेंगे
श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी पर छप्पन भोग और पूजा का आयोजन किया
ब्रज के कलाकार 19 सितंबर को रासलीला का कार्यक्रम करेंगे, जिसे श्री गणेश सेवा मंडल आयोजित करेगा। इस अवसर पर भगवान गणेश और श्री किशोरी जी के जन्मोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं से भाग लेने का आह्वान किया गया है। ब्रह्मपुर, मढई चौक और अन्य स्थानों पर पूजा-अर्चना और शोभायात्राएं भी आयोजित की गईं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्री गणेश सेवा मंडल ने राधा अष्टमी के अवसर पर छप्पन भोग का आयोजन किया। महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर को ब्रज के कलाकारों द्वारा रासलीला का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने की अपील की गई।
कथावाचक ने सभी गणेश भक्तों को सुख, सौभाग्य और धन-धान्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि श्री गणेश सेवा मंडल के सदस्य इसी प्रकार गणेश उत्सव मनाते रहें और भगवान गणेश की कृपा बनी रहे।
श्री मंदिर भोलेधाम में 19 सितंबर को श्री किशोरी जी (लाड़ली जी) का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। अधिक से अधिक भक्तों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।
इमली चौक ब्रह्मपुर में गणेश पांडाल में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहां भक्तों को आलू पूड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। शहर के अन्य स्थानों पर भी पांडाल लगे होने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
मढई चौक इलाके में विरोज गणपति की धूमधाम से पूजा हुई। शोभायात्रा निकालकर लोग गणपति की मूर्ति कछला स्थित गंगा घाट पर ले गए। इसी तरह विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन भी कछला में किया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- श्री गणेश सेवा मंडल ने भक्तों से क्या अपील की?
- मंडल ने गणेश उत्सव मनाने और भगवान गणेश की कृपा बनाए रखने की अपील की।
- किशोरी जी का जन्मोत्सव किस रूप में मनाया जाएगा?
- जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा और अधिक भक्तों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।
- गणपति की मूर्ति विसर्जन कहां हुआ?
- गणपति की मूर्ति कछला स्थित गंगा घाट पर विसर्जित की गई।
- अन्य स्थानों पर गणेश उत्सव का माहौल कैसा रहा?
- शहर के अन्य स्थानों पर पांडाल लगे होने से माहौल भक्तिमय बना हुआ था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.