धर्म / अध्यात्म ककराला 3 MIN READ

ककराला में गणेश महोत्सव में भजन संध्या और आरती का आयोजन

सिद्ध भोलेधाम मंदिर सहित शहर के विभिन्न पंडालों में भक्तिमय माहौल बना

ककराला में बुधवार शाम से शुरू हुए गणेश महोत्सव के तहत सिद्ध भोलेधाम मंदिर और शहर के कई पंडालों में पूजा-अर्चना, भजन संध्या और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
AI सार

ककराला में गणेश महोत्सव के दौरान सिद्ध भोलेधाम मंदिर और विभिन्न पूजा पंडालों में भजन संध्या, आरती और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा करके सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

ककराला में गणेश महोत्सव के दौरान पूजा और भजन संध्या
ककराला में गणेश महोत्सव के दौरान पूजा और भजन संध्या / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 ककराला में बुधवार शाम से शुरू हुए गणेश महोत्सव के तहत सिद्ध भोलेधाम मंदिर और शहर के कई पंडालों में पूजा-अर्चना, भजन संध्या और आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सिद्ध भोलेधाम मंदिर पर श्री गणेश उत्सव के तहत सायंकालीन पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान विघ्नविनाशक गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का दौर जारी है। शहर से लेकर कस्बों तक जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जहां सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन किया जा रहा है।

आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे हैं। शहर के ब्राह्मणीपुरा, अस्पताल रोड, गोंडा रोड, शर्मा होटल के बगल, नौतला में भगवान गणेश का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम ढलते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है और रात में होने वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट और रोशनी भी की गई है। परिवार के साथ पहुंच रहे लोग भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है।

देर रात तक पंडालों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। भजन गायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं को भावविभोर किया। वहीं गायक अनूप निषाद ने लोकप्रिय भजनों और बाबा के गीतों की प्रस्तुति से माहौल में उत्साह भर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

समापन पर महोत्सव समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। प्रमुख चंद्रिका प्रसाद रस्तोगी पालू, अध्यक्ष एवं मंत्री राज रस्तोगी, सुधीर पांडे, अंकुर रस्तोगी, राहुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

काली मंदिर में श्री नव युवक गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पूजा पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के नारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। गुरुवार को आरती में अध्यक्ष अंकित गुप्त, अनिल कुमार यज्ञ सैनी, सौरभ जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, प्रिंस, विश्वास, जय अवस्थी, शिवा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पुजारी अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।

खिरनीबाग स्थित श्रीरामचरन धर्मशाला में मराठा समुदाय की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में बृहस्पतिवार शाम भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

महोत्सव के दौरान किन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ?
हनुमान चालीसा पाठ, आरती, प्रसाद वितरण के साथ भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना शामिल हैं।
ककराला के किन जगहों पर गणेश उत्सव खासतौर पर मनाया गया?
ब्राह्मणीपुरा, अस्पताल रोड, गोंडा रोड, शर्मा होटल के बगल और नौतला प्रमुख स्थल हैं।
मराठा समुदाय ने गणेश उत्सव का आयोजन कहाँ किया?
खिरनीबाग स्थित श्रीरामचरन धर्मशाला में मराठा समुदाय ने बृहस्पतिवार शाम को उत्सव मनाया।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
Trust & Transparency

How this story was handled

Published18 सितंबर 2026, 11:30 IST IST
Last updated18 सितंबर 2026, 11:30 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under धर्म / अध्यात्म and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: ककराला, धर्म-ज्योतिष.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from धर्म / अध्यात्म.

धर्म / अध्यात्म

संतान सप्तमी व्रत से संतान सुख की प्राचीन कथा

धर्म / अध्यात्म

परिवर्तिनी एकादशी 2026: व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा

राजस्थान

टोंक में श्रीअन्नपूर्णा मंदिर में दो दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

राजस्थान

डूंगरपुर में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम, प्रतिमाएं स्थापित

राज्य

गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

संतान सप्तमी व्रत से संतान सुख की प्राचीन कथा
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

संतान सप्तमी व्रत से संतान सुख की प्राचीन कथा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 17 सितंबर 2026
परिवर्तिनी एकादशी 2026: व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

परिवर्तिनी एकादशी 2026: व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 20 सितंबर 2026
टोंक में श्रीअन्नपूर्णा मंदिर में दो दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

टोंक में श्रीअन्नपूर्णा मंदिर में दो दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 13 सितंबर 2026
डूंगरपुर में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम, प्रतिमाएं स्थापित
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

डूंगरपुर में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम, प्रतिमाएं स्थापित

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 14 सितंबर 2026
गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
02 राजस्थान निहालगंज में जनरल स्टोर से 80 हजार रुपए चोरी
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.