बागेश्वर में ब्रेक फेल होकर कार 40 मीटर गहरी खाई में गिरी
फरसाली के पास हादसे में एक महिला की मौत, चार घायल, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर जिले के कपकोट-शामा मार्ग पर फरसाली के पास ब्रेक फेल होने के कारण दिल्ली जा रही वैगनआर कार लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर है और उन्हें कुल्लू भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। बागेश्वर जिले के कपकोट-शामा मार्ग पर फरसाली के पास सोमवार को ब्रेक फेल होने से दिल्ली जा रही एक वैगनआर कार लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार कार मुनस्यारी से दिल्ली जा रही थी। फरसाली के समीप अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया है।
घायलों में मोहन सिंह, निखिल, बबलू और पवन कुमार शामिल हैं। बबलू, मोहन सिंह और पवन कुमार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
हादसे में मृतक महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी रमेश सिंह टोलिया, ग्राम सरमोली मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
केडी शर्मा, डीएसपी
हादसे में पांच लोगों में से एक की मृत्यु हो गई है
अनिल चन्याल, उपजिलाधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हादसे में मरने वाली महिला कौन थी?
- मृतक महिला कौशल्या देवी थीं, जो मुनस्यारी के ग्राम सरमोली की निवासी थीं।
- किस दिशा में कार यात्रा कर रही थी?
- कार मुनस्यारी से दिल्ली जा रही थी।
- जख्मी लोगों का क्या हुआ?
- तीनों गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।
- पुलिस ने घटना के बाद क्या कार्रवाई की?
- पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच जारी है।
- घायलों के नाम क्या हैं?
- घायलों में मोहन सिंह, निखिल, बबलू और पवन कुमार शामिल हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.