हनुमानगढ़ में कांग्रेस के 3 नामांकन पत्र खारिज, विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने नामांकन खारिज करने पर दबाव का आरोप लगाया
हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रत्याशियों को उचित सुनवाई का मौका नहीं दिया गया, और निष्पक्ष नामांकन प्रक्रिया की मांग की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज होने से सियासी तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
वार्ड 37 से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित जावा, वार्ड 31 से लखवीर सिंह और वार्ड 52 से बंशी खन्ना के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। इससे कांग्रेस में नाराजगी फैल गई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रत्याशियों को अपना पक्ष रखने और आपत्तियों पर सुनवाई का पूरा मौका नहीं मिला। इस बात को लेकर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों से बहस भी हुई।
धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और निष्पक्ष तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। अश्विनी पारीक, बेबी जैन और रोहित जावा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर मौजूद थे।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में नियमों का समान रूप से पालन होना चाहिए और किसी भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने से पहले उसे अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।
नामांकन खारिज किए जाने के पीछे निर्वाचन अधिकारी की ओर से बताए गए आधिकारिक कारणों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रदर्शन के दौरान क्या मांग की गई?
- धरने पर बैठे नेताओं ने निष्पक्ष तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.