चित्तौड़गढ़ में तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
देहलवाल जी मंदिर और आसपास के गांवों में तेजा दशमी पर मेले जैसा माहौल
चित्तौड़गढ़ में तेजा दशमी पर तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ रही, जहां पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों के पास यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को व्यवस्था करनी पड़ी और विभिन्न गांवों में भी मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज के मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देहलवाल जी महाराज मंदिर सहित आसपास के गांवों में दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिन्होंने तेजाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर भीड़ अधिक होने के कारण यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई श्रद्धालुओं को वाहन से दूर उतरकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
रविवार रात मंदिर परिसर में भजन संध्या और रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। तेजाजी महाराज के मंदिरों में झांकियां सजाई गईं और मेले जैसा माहौल रहा।
देहलवाल जी मंदिर के अलावा रानोली, कठमाणा, चौगाईं, बगड़वा, संदेडा, लोहरवाड़ा, नवरंगपुरा, सोड़ा जैसे गांवों में भी तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सोड़ा गांव में धार्मिक मेले का आयोजन हुआ, जहां मिठाई, जलेबी, नमकीन और गोलगप्पे की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
रावतभाटा के झालर बावड़ी क्षेत्र में भी लोक देवता तेजाजी महाराज के मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर मंदिरों में रंग-बिरंगे ध्वज चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में उमड़ी भीड़ के बीच भक्त रामसिंह बोबास्या ने बताया कि रामेश्वर धाम के पास तेजाजी धाम पर बोदूराम बड़सरा एंड पार्टी, जलेबी चौक बाड़ीजोड़ी तथा चिमनपुरा धाम पर बंशीधर व मुकेश यादव एंड पार्टी की ओर से नेहड़ा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
शहर के पंचायत समिति त्रिवेणी रोड स्थित तेजाजी महाराज मंदिर, ढबासों की ढाणी और चिमनपुरा स्थित मंदिरों में मेले व भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधायक मनीष यादव, आरएलपी नेता महेंद्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने क्या किया?
- श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दर्शन किए और रंग-बिरंगे ध्वज चढ़ाए।
- कौन-कौन से गांवों में तेजाजी महाराज के मंदिरों में कार्यक्रम हुए?
- रानोली, कठमाणा, चौगाईं, बगड़वा, संदेडा, लोहरवाड़ा, नवरंगपुरा और सोड़ा में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
- सोड़ा गांव में क्या खास आयोजन हुआ?
- सोड़ा गांव में धार्मिक मेला लगा जिसमें मिठाई, जलेबी, नमकीन और गोलगप्पे की दुकानों पर भीड़ रही।
- तेजाजी महाराज के लिए कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए?
- रामेश्वर धाम के पास नेहड़ा कार्यक्रम, बोदूराम बड़सरा एंड पार्टी, जलेबी चौक बाड़ीजोड़ी और चिमनपुरा धाम पर बंशीधर व मुकेश यादव की प्रस्तुति हुई।
- कार्यक्रम में कौन-कौन से जनप्रतिनिधि मौजूद रहे?
- विधायक मनीष यादव और आरएलपी नेता महेंद्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.