सोनीपत में बेसहारा पशु से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
हाईवे पर अंधेरे में बैठे पशु से टकराने से 62 वर्षीय बाइक सवार की मौत
सोनीपत के गांव नगर के पास एक बाइक सवार बुजुर्ग शिव कुमार की बेसहारा पशु से टकराकर ट्राले के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन न होने और बेसहारा पशुओं को हटाने में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जागरण संवाददाता। सोनीपत के गांव नगर के पास एक बाइक सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्राले के पहिये के नीचे आने से 62 वर्ष के शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
शिव कुमार, जो चोपड़ा कालोनी में रहते थे, देर शाम सोनीपत से गोहाना की ओर बाइक चला रहे थे। गांव नगर के हाईवे पर बीच में कई बेसहारा पशु बैठे और खड़े थे। इसी दौरान एक पशु ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले के पहिये के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया।
हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लगभग सात वर्षों से स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन इनका बिजली कनेक्शन नहीं कराया गया है। इसके कारण रात में यह लाइटें बंद रहती हैं और इलाके में अंधेरा रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन न तो इन लाइटों को चालू कर रहा है और न ही बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेज रहा है। कई बार पंचायत प्रतिनिधि प्रशासन से इन लाइटों का कनेक्शन करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि जब गांव के निकट सब्जी मंडी में कोई रैली होती है, तब इन लाइटों को अस्थायी रूप से चालू कर दिया जाता है। इसके बावजूद सड़कों पर बैठे बेसहारा पशुओं को गोशाला भेजने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- सोनीपत में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत कैसे हुई?
- बाइक सवार शिव कुमार बेसहारा पशु से टकराने के कारण संतुलन खो बैठे और पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- ग्रामीण प्रशासन से क्या मांग कर रहे हैं?
- ग्रामीण बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने और डिवाइडर की स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन कराने की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.