सफायर 90 मॉल के आठ स्पा सेंटरों में गैर-कानूनी गतिविधि के सबूत मिले
पुलिस और महिला आयोग ने 18 स्पा सेंटरों पर छह घंटे की छापेमारी में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में 18 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई, जिसमें 8 स्पा सेंटरों में गैर-कानूनी गतिविधियों के सबूत मिले। पुलिस ने 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और नशीले पदार्थ तथा दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच जारी है, जिसमें संभावित मानव तस्करी और नाबालिगों की हिस्सेदारी पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 मॉल में पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग ने 18 स्पा सेंटरों पर देर रात से सुबह तक छापेमारी की।
पुलिस ने बताया कि छापेमारी रात 10 बजे शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चली। करीब 100 पुलिसकर्मियों और महिला आयोग की टीम ने मॉल की घेराबंदी कर सभी स्पा सेंटरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कई स्पा सेंटरों पर ताले लगे मिले, जिन्हें पुलिस ने कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया।
पुलिस ने बड़ी संख्या में मसाज गर्ल और कस्टमर पकड़े हैं। हिरासत में लिए गए 30 महिलाओं और 20 पुरुषों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी परिस्थितियों और भूमिका का पता लगाया जा सके।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कुछ युवतियों ने बताया है कि उन्हें जबरन इस देह व्यापार में धकेला गया है। वहीं, पकड़ी गई महिलाओं में कुछ नाबालिग होने का संदेह भी है।
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों में नशीला पदार्थ भी मिला है, जिसे कब्जे में लिया गया है। साथ ही महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। इन सबूतों की जांच जारी है ताकि संचालकों, मालिकों, मैनेजरों और अन्य मददगारों की भूमिका का पता लगाया जा सके।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि वैध कारोबार की आड़ में चल रही संगठित गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। आगे की जांच खेड़कीदौला थाने के प्रभारी द्वारा की जाएगी।
एक साथ की गई इन छापेमारी के दौरान 18 में से 8 स्पा सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रथम दृष्टया सबूत मिले
अभिलक्ष जोशी, एसीपी मुख्यालय-एक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने छापेमारी के दौरान क्या-क्या जब्त किया?
- पुलिस ने नशीला पदार्थ के साथ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों को जब्त किया है।
- हरियाणा राज्य महिला आयोग की भूमिका क्या रही?
- महिला आयोग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी में भाग लिया और पीड़ित युवतियों की प्रारंभिक जांच की।
- क्या छापेमारी में कोई नाबालिग महिलाओं का पता चला?
- पुलिस को पकड़ी गई महिलाओं में कुछ नाबालिग होने का भी संदेह है जो जांच के अधीन है।
- आगे की जांच कौन करेगा?
- खेड़कीदौला थाने के प्रभारी आगे की जांच की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
- पुलिस की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- पुलिस का उद्देश्य वैध कारोबार के नाम पर चल रही संगठित गैर-कानूनी गतिविधियों को समाप्त करना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.