आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग से नवजात की मौत
28 नवजात सुरक्षित बचाए गए, आग सोमवार रात 11:50 बजे लगी
तेलंगाना के आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग लगने से पांच दिन के नवजात की मौत हो गई जबकि 28 अन्य नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में लगी थी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में सोमवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर आग लगने से पांच दिन के नवजात की मौत हो गई। वार्ड में भर्ती 28 अन्य नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में लगी। फायर अधिकारी ने बताया कि उस समय वार्ड में लगभग 29 बच्चे भर्ती थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल परिसर में आग और धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई थी।
ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और रेस्क्यू टीमों ने तत्परता दिखाते हुए 28 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस ने इस हादसे का मामला दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- आग लगने के बाद कार्रवाई कैसे हुई?
- दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
- क्या आग लगने के कारण पता चले हैं?
- आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।
- पुलिस ने इस घटना पर क्या कदम उठाए?
- पुलिस ने मामले को दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.