National 3 MIN READ

कोहरे के कारण एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट

नई दिल्ली, 3 जनवरी ()। कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाली एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे से आम जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो गया है। अब कोहरे का कहर ऐसा है कि मंगलवार को कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय
AI सार

कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली विभिन्न एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। प्रभावित ट्रेनों में हैदराबाद, मुंबई, बिहार, उत्तरप्रदेश, चेन्नई, विशाखापट्टनम से आने वाली ट्रेनें शामिल हैं, और रेलवे ने कहा है कि जिन ट्रेनों में तीन घंटे या उससे अधिक की देरी होती है, उनके यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड दिया जाएगा।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

कोहरे के कारण एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट
निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

नई दिल्ली, 3 जनवरी ()। कोहरे के कारण मंगलवार को दिल्ली पहुंचने वाली एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे से आम जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो गया है। अब कोहरे का कहर ऐसा है कि मंगलवार को कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक लेट चल रही हैं।

इन ट्रेनों में हैदराबाद, मुंबई, बिहार, उत्तरप्रदेश, चेन्नई, विशाखापट्टनम से दिल्ली आने वाले यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार मुज्जफरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, अयोध्या केंट-दिल्ली एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, मालदा टाउन -फरक्का एक्सप्रेस पांच से छह घंटे देरी से चल रही हैं।

कोहरे के कारण मंगलवार को अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 14205 दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं, लखनऊ से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन नंबर 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। मालदा टाउन से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 13483 फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे लेट चल रही है।

साथ ही बरौनी से नई दिल्ली आने वाली नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से नई दिल्ली आने वाली अमृतसर एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। यह ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से चल रही है।

अयोध्या से पुरानी दिल्ली आने वाली दिल्ली एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा बिहार के राजगीर से नई दिल्ली आने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है। इसके दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर दिल्ली पहुंचने की संभावना है। लखनऊ से दिल्ली आने वाली ट्रेन नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से चल रही है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली आने वाली ट्रेन नंबर 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से चल रही है।

हालांकि सफर के दौरान ट्रेन का लेट होना जितनी सामान्य बात है, उतना ही परेशानी भरा भी रहता है। लेकिन रेलवे ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को कुछ सहूलियत सेवाएं भी मुफ्त देता है। कोहरे की वजह से अगर ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो यात्री टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं। वहीं आईआरसीटीसी के मुताबिक, एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर खाने-पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 जनवरी 2023, 22:33 IST IST
Last updated2 सितंबर 2026, 21:47 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under National and aligned with that desk's editorial standards.
Editors attached 1 source/reference item to support this report.
Sources & References

Reporting trail

निहारिका टाइम्स — संग्रह · Open source
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from National.

National

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए गए

National

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

राजस्थान

नागौर के खरनाल में तेजा दशमी पर भरेगा मेला, श्रद्धालुओं का उत्साह

राज्य

देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

राज्य

ब्रिक्स समिट में मेहमानों को मिला बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी

Recommended Stories

More from National
IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए गए
National
इसी श्रेणी की और ख़बरें

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए गए

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया
National
इसी श्रेणी की और ख़बरें

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी FIR रोकने वाला आदेश रद्द किया

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 21 सितंबर 2026
नागौर के खरनाल में तेजा दशमी पर भरेगा मेला, श्रद्धालुओं का उत्साह
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

नागौर के खरनाल में तेजा दशमी पर भरेगा मेला, श्रद्धालुओं का उत्साह

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 19 सितंबर 2026
देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

देश के आठ राज्यों में अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 13 सितंबर 2026
ब्रिक्स समिट में मेहमानों को मिला बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

ब्रिक्स समिट में मेहमानों को मिला बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 12 सितंबर 2026
जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

जन्माष्टमी पर बिहार-झारखंड के बीच 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 2 सितंबर 2026
मानसून विदाई से पहले फिर सक्रिय, उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

मानसून विदाई से पहले फिर सक्रिय, उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 14 सितंबर 2026
सकतपुर में मौसम बदला, तेज हवा और बारिश से तापमान गिरा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सकतपुर में मौसम बदला, तेज हवा और बारिश से तापमान गिरा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 5 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 शिक्षा तमिलनाडु सरकार ने किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया
03 मौसम कनॉट प्लेस जलभराव के बाद एनडीएमसी ने अभियंता संजय वर्मा को निलंबित किया
04 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.