मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग होगी
मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए निर्णय लिया है कि राज्य में मिलने वाले सभी नए कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए मामलों के नमूने लेकर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट भेजें ताकि नए वेरिएंट के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भोपाल, 22 दिसंबर ()। कोरोना के संक्रमण के बढ़ने की आशंका के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि राज्य में जो भी नए कोरोना मरीज सामने आएंगे, सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
राज्य के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना का एक भी नया प्रकरण सामने नहीं आया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस पांच हैं और रिकवरी 98.70 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर शून्य है।
उन्होंने आगे बताया कि नई वेरिएंट बीएफ-7 को लेकर भारत सरकार का पत्र मध्य प्रदेश सरकार को आया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि जो भी नए प्रकरण आते हैं उन सभी की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए और सैंपल को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट को भेजा जाएगा जिससे नए वेरिएंट के बारे में पता चल सके।
ज्ञात हो कि चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ-7 के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसको लेकर देश की सरकार सतर्क है। इसी के चलते तमाम प्रदेश सरकारों को निर्देश जारी किए गए है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- नए कोरोना वेरिएंट बीएफ-7 के बारे में राज्य सरकार का क्या कदम है?
- राज्य सरकार ने सभी जिलों में नए मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने का निर्णय लिया है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.