राजस्थान सीकर 3 MIN READ

सीकर में गणेश उत्सव का धूमधाम से समापन, प्रतिमाओं का विसर्जन

सिद्धमुख, लक्ष्मणगढ़ समेत कई मोहल्लों में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई

सीकर जिले के सिद्धमुख कस्बे में गणेश सेवा समिति ने सात दिन तक चले गणेश उत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ किया। इस दौरान कस्बे के मोहल्लों में प्रतिमाओं की स्थापना कर सुबह-शाम पूजा-अर्चना की गई।
AI सार

सीकर के सिद्धमुख कस्बे और लक्ष्मणगढ़ में गणेश उत्सव का शुभारंभ पूजा और आरती के साथ कई दिनों तक मनाया गया। इन स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई और विभिन्न सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना, भजन, अखाड़ेबाजी और लड्डुओं का भोग लगाकर उत्सव मनाया।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सीकर में गणेश उत्सव का विसर्जन समारोह
सीकर में गणेश उत्सव का विसर्जन समारोह / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सीकर जिले के सिद्धमुख कस्बे में गणेश सेवा समिति ने सात दिन तक चले गणेश उत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ किया। इस दौरान कस्बे के मोहल्लों में प्रतिमाओं की स्थापना कर सुबह-शाम पूजा-अर्चना की गई।

सिद्धमुख में गणेश सेवा समिति ने 14 सितंबर को रोडवेज बसस्टैंड के सामने वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के पास गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की थी। कस्बे के सभी मोहल्लों में भी प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जहां सात दिनों तक सुबह-शाम पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन हुआ।

शनिवार को मोहल्लों की गणेश प्रतिमाएं डीजे की धुन पर अपने-अपने स्थानों से निकलकर वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के सामने पहुंचीं। वहां से जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीनगर रोड स्थित छोटी मोरी के पास मुख्य तालाब की पाल पर पहुंचा। शाम को गणेश विसर्जन किया गया, जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता से पुष्प अर्पित किए गए।

चमन गली में समाजसेवी अंकित लोगढ़ ने भक्तों को केले वितरित किए और जगह-जगह युवाओं ने अखाड़ेबाजी का प्रदर्शन किया। गणपति बाबा मोरिया के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर विष्णु वैष्णव, दामोदर मेहर, बन्ना लाल गुर्जर, भागचंद माली, हीरालाल माली, धन्नालाल माली, सुमित कांकाणी, बंसीलाल जाटोलिया, विशाल साहू, महावीर वैष्णव, पवन सैनी, कानाराम माली, मोनू खारोल, दिनेश खारोल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लक्ष्मणगढ़ कस्बे के न्यामा बाजार में स्थित मुनवाड़ी गणेश पूजा स्थल पर पांच दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। महोत्सव के दौरान हर दिन सुबह-शाम विशेष पूजा और महाआरती की गई। पंडित अनिल त्रिवेदी की देखरेख में श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ हुआ। भगवान गणपति को हर दिन 1008 मोदक के लड्डुओं का भोग लगाया गया।

शनिवार शाम को पूजा स्थल से शाही लवाजमे, ढोल-नगाड़ों और भजन मंडलियों के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होकर सेठों के जोहड़े पहुंची, जहां सामूहिक आरती और मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

सदाबहार मोहल्ला स्थित शिखरबंद गणेश पूजा स्थल, श्री गोपीनाथ गणेश पूजा महोत्सव, सार्वजनिक गणेश पूजा महोत्सव केड़ियों का नोहरा, माकड़िया बालाजी गणेश पूजा महोत्सव और गणपति की फौज गणेश पूजा महोत्सव 11 दिनों तक चले। इन सभी स्थलों पर सुबह और शाम पूजा-अर्चना व आरती की गई।

पक्की प्याऊ के पास आयोजित गणपति की फौज गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार रात भजन संध्या हुई। यह 11 दिवसीय महोत्सव खास तौर पर मोहल्ले के बच्चों द्वारा मिलकर आयोजित किया जाता है। महोत्सव की पूरी व्यवस्था, पूजा और भगवान गणपति का श्रृंगार लगातार 11 दिनों तक बच्चों की टीम करती रही। भक्त भी उत्साह के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गणेश उत्सव में भक्तों ने कौन-कौन सी गतिविधियां कीं?
भक्तों ने सुबह-शाम पूजा-अर्चना, अखाड़ेबाजी प्रदर्शन और भजन संध्या में भाग लिया।
गणपति की फौज महोत्सव का आयोजन किसने किया?
यह महोत्सव खास तौर पर मोहल्ले के बच्चों की टीम द्वारा आयोजित और संचालित किया गया।
लक्ष्मणगढ़ के गणेश महोत्सव में कौनसे धार्मिक अनुष्ठान हुए?
पंडित अनिल त्रिवेदी की देखरेख में श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ और रोजाना 1008 मोदक का भोग लगाया गया।
प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किन खास व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया गया?
विसर्जन में जेसीबी मशीन से पुष्प अर्पित करने की व्यवस्था हुई और शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
गणेश उत्सव के दौरान कौन-कौन से पूजा स्थल प्रमुख थे?
सिद्धमुख, लक्ष्मणगढ़ न्यामा बाजार, सदाबहार मोहल्ला के शिखरबंद, श्री गोपीनाथ, केड़ियों का नोहरा, माकड़िया बालाजी और पक्की प्याऊ के पास के स्थल प्रमुख थे।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी
Trust & Transparency

How this story was handled

Published20 सितंबर 2026, 15:15 IST IST
Last updated20 सितंबर 2026, 15:15 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: सीकर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

राजस्थान

सीकर में 701 कलशों के साथ गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्म / अध्यात्म

गणेश चतुर्थी पर घर लाएं बप्पा की शुभ मूर्ति, रखें ये बातें

धर्म / अध्यात्म

ककराला में गणेश महोत्सव में भजन संध्या और आरती का आयोजन

राज्य

गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 5 सितंबर 2026
सीकर में 701 कलशों के साथ गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

सीकर में 701 कलशों के साथ गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 15 सितंबर 2026
गणेश चतुर्थी पर घर लाएं बप्पा की शुभ मूर्ति, रखें ये बातें
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

गणेश चतुर्थी पर घर लाएं बप्पा की शुभ मूर्ति, रखें ये बातें

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 9 सितंबर 2026
ककराला में गणेश महोत्सव में भजन संध्या और आरती का आयोजन
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

ककराला में गणेश महोत्सव में भजन संध्या और आरती का आयोजन

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026
गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
राज्य
इससे जुड़ी ख़बरें

गणेश चतुर्थी पर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 18 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
04 राजस्थान बाड़मेर में पंचायत स्तर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान जारी

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.