जम्मू में भव्य पंडालों के बीच गणेश उत्सव की धूम
शहर के मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में श्रद्धालु सुबह-शाम आरती में शामिल
जम्मू में गणेश उत्सव विभिन्न पंडालों में आरती, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु मंदिरों और घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। इसमें बच्चों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया है ताकि वे अपनी संस्कृति से परिचित हो सकें।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जम्मू में गणेश उत्सव भव्य पंडालों के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह-शाम आरती और धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह से भाग ले रहे हैं। मंदिरों में भगवान गणेश की आरती और सांस्कृतिक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
शहर के विभिन्न हिस्सों में गणेश जी के भव्य पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु सुबह-शाम आरती में शामिल हो रहे हैं। गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह की आरती के बाद शाम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विशेष हवन और गणेश जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
रेशम घर कालोनी पार्क में भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष आयोजन हुए, जहां श्रद्धालुओं ने शाम के कार्यक्रमों में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को आयोजित कार्यक्रमों में श्री गणेश जी के जीवन पर आधारित झलकियां भी दर्शाई गईं।
पंडित सुभाष शास्त्री ने भगवान गणेश की कथा सुनाई और सभी श्रद्धालुओं को बताया कि क्यों गणेश जी अग्रिम पूजनीय हैं। पंडालों में दिनभर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।
शहर में सार्वजनिक पंडालों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में भी गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। श्रद्धालु भक्ति और उल्लास के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
भारतीय वैदिक संस्थान जम्मू की ओर से गोल मार्केट गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य आयोजक महंत संजय दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी बहुत जरूरी है ताकि उन्हें अपनी संस्कृति और देवी-देवताओं के बारे में जानकारी हो।
श्री गणेशोत्सव के चलते घरों में भी कई लोगों ने श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की है। इन दिनों शहर की गलियों और मोहल्लों में भगवान गणपति की आस्था की झलक साफ नजर आ रही है, मानो पूरा शहर गणपति जी की महिमा में लीन हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की क्या गतिविधियां होती हैं?
- भक्त गणेश जी की आरती करते हैं, धार्मिक कथाएं सुनते हैं और सांस्कृतिक झांकियों का आनंद लेते हैं।
- गणेश जी को अग्रिम पूजनीय क्यों माना जाता है?
- पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि गणेश जी बाधाओं को दूर करते हैं और कामों की शुरुआत के देवता हैं।
- महंत संजय दास ने बच्चों की भागीदारी क्यों जरूरी बताई?
- उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को अपनी संस्कृति और देवी-देवताओं की जानकारी होती है।
- घर पर भी श्रद्धालु कैसे गणेश उत्सव मनाते हैं?
- कई लोगों ने अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.