झुंझुनू में सभापति पद को लेकर जांच और विवाद जारी
कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर आपत्ति, जांच में तथ्यात्मक दस्तावेज मांगे गए
झुंझुनू नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे हैं और जांच शुरू की गई है। इसी तरह सिरोही में भी सभापति पद को लेकर नामांकन को लेकर विवाद हुआ, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने भाजपा की आपत्ति खारिज कर दी। इन दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई और प्रशासन विवादों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को जारी रख रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झुंझुनूं। झुंझुनू नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर आपत्ति जताई गई है। रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने दोनों पक्षों से तथ्यात्मक दस्तावेज मांगे हैं और नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार से संबंधित फर्मों व ठेकों की जांच करवाई जा रही है।
झुंझुनू नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं, जिनमें से 30 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 15 वार्डों पर विजय पाई है और 15 वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम रहे। भाजपा से सभापति पद के लिए मनु धनखड़ ने नामांकन दाखिल किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अगवान ने अपने भाई के नाम पर नगर परिषद में ठेके लिए हुए हैं। इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे हैं और जांच जारी है।
इस दौरान नगर परिषद परिसर में दोनों दलों के समर्थकों की भीड़ जमा रही और नारेबाजी का दौर चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी गोपाल सिंह ढाका और कोतवाल श्रवण कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे।
सिरोही में भी नगर परिषद सभापति पद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी, जिसे रिटर्निंग अधिकारी ने खारिज कर दिया। भाजपा की ओर से जोधपुर हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं ने आपत्ति पेश की थी, जबकि कांग्रेस की कानूनी टीम ने जवाब दिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर नारेबाजी होती रही और पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर मौजूद रहे। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और रिटर्निंग अधिकारी व जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की आपत्तियों के बावजूद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- झुंझुनू नगर परिषद में सुरक्षा व्यवस्था का कौन ध्यान रख रहा है?
- डीएसपी गोपाल सिंह ढाका और कोतवाल श्रवण कुमार पुलिस जाप्ते के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद थे।
- सिरोही में आपत्ति खारिज होने पर क्या प्रतिक्रिया थी?
- पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और रिटर्निंग अधिकारी व प्रशासन का धन्यवाद किया।
- झुंझुनू में कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा का आरोप क्या है?
- भाजपा ने आरोप लगाया है कि अब्दुल्ला अगवान ने अपने भाई के नाम पर नगर परिषद में ठेके लिए हुए हैं।
- नामांकन विवाद में रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका क्या है?
- रिटर्निंग अधिकारी ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे हैं और आपत्ति की जांच करा रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.