श्रीगंगानगर में खुले बंदी शिविर से उम्रकैद का बंदी फरार
हाजिरी के दौरान गायब हुए बंदी की तलाश जारी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
श्रीगंगानगर के कृषि अनुसंधान केंद्र स्थित खुले बंदी शिविर से उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी वेदप्रकाश उर्फ वेदिया फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए परिसर में खोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थाना जवाहरनगर में फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के कृषि अनुसंधान केन्द्र स्थित खुले बंदी शिविर से उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी वेदप्रकाश उर्फ वेदिया फरार हो गया। 4 सितंबर की सुबह हाजिरी के दौरान वह मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद पूरे परिसर में उसकी तलाश की गई।
शिविर प्रभारी सुचित्रा ने बताया कि बंदियों की हाजिरी ली जा रही थी, तब वेदप्रकाश हाजिरी में नहीं मिला। अन्य बंदियों की मदद से पूरे शिविर परिसर में उसकी खोज की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
वेदप्रकाश श्रीगंगानगर की सुरजीत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। उसे 20 नवंबर 2010 को अपर सेशन न्यायाधीश, श्रीकरणपुर ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
महानिदेशालय कारागार राजस्थान, जयपुर के आदेश के तहत उसे 25 नवंबर 2024 को नरसिंहपुरा बिरानी के खुले बंदी शिविर से 28 नवंबर 2024 को कृषि अनुसंधान केन्द्र स्थित खुले बंदी शिविर में स्थानांतरित किया गया था।
उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। इसके बाद शिविर से फरार होने की रिपोर्ट थाना जवाहरनगर में दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- वेदप्रकाश कौन है?
- वेदप्रकाश उर्फ वेदिया एक उम्रकैद का बंदी है जो श्रीगंगानगर के सुरजीत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है।
- क्या फरार बंदी से संपर्क करने की कोशिश हुई?
- हाँ, उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.