पंचकूला में भटका दो साल का मासूम, पुलिस ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया
सेक्टर-21 मार्केट पहुंचा बच्चा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुरक्षित घर लौटाया
पंचकूला में दो साल का एक बच्चा गलती से घर से बाहर निकलकर सेक्टर-21 मार्केट पहुंच गया था, जिसे पुलिस ने चंद घंटों में सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे के परिवार का पता लगाया और उसे वापस सौंपा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पंचकूला। पंचकूला में दो साल का बच्चा गलती से घर से निकलकर सेक्टर-21 मार्केट पहुंच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया और चंद घंटों में उसके परिजनों से मिलवा दिया।
महेशपुर गांव निवासी मासूम के भटकने की सूचना पर सेक्टर-21 चौकी प्रभारी मुकेश सैनी की अगुवाई में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों ने बच्चे को अकेला देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आसपास के रिहायशी इलाकों में घर-घर पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया।
परिजनों की पुष्टि के बाद मासूम को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने चौकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी तत्पर है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है।
परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है
अदिति सिंह, डीसीपी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बच्चा किस इलाके का था?
- बच्चा महेशपुर गांव का निवासी था, जो पंचकूला के पास है।
- पुलिस ने बच्चे को कैसे ढूंढा?
- पुलिस ने आसपास के घर-घर पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया।
- पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
- पंकज नैन ने बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही को समस्या बताया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।
- स्थानीय लोगों ने क्या भूमिका निभाई?
- स्थानीय निवासियों ने बच्चे को अकेला देखकर पुलिस को तुरंत सूचना दी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.