नारायणगढ़ में नमो क्रिकेट लीग का रंगारंग शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर खेलों से युवाओं को जोड़ने का प्रयास
नारायणगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर खेलों से जोड़ना है। यह प्रतियोगिता 20 सितंबर से जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में शुरू होगी, जिसमें विजेताओं को नकद और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नारायणगढ़। नारायणगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नमो क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया गया। एसडी मैहता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक भी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा और जिला महामंत्री विवेक गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस लीग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना है।
20 सितंबर को जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज परिसर में हरभजन सिंह जोन के तहत पांच ओवर का टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी चेयरमैन अश्विनी भंडारी, प्रधान देवेंद्र कालिया, को-ऑर्डिनेटर राकेश जगोता, इंचार्ज अरुण कालिया और जनरल सेक्रेटरी गुरप्रीत विक्की संभाल रहे हैं।
प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता को 31 हजार रुपए और उपविजेता को 21 हजार रुपए मिलेंगे। ऑल इंडिया स्तर पर विजेता को 21 लाख रुपए, उपविजेता को 11 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर 5 लाख रुपए और चौथे स्थान पर 2.50 लाख रुपए पुरस्कार मिलेगा।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कार, मोटरसाइकिल और लैपटॉप जैसे पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी और कमेटी टी-शर्ट तथा बॉल उपलब्ध कराएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- नमो क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- इस लीग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर आकर्षित करना है।
- प्रतियोगिता के आयोजन स्थल कौन-कौन हैं?
- शुभारंभ नारायणगढ़ के एसडी मैहता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जबकि 20 सितंबर को जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज परिसर में मैच शुरू होंगे।
- प्रतियोगिता के जिम्मेदार कौन हैं?
- चेयरमैन अश्विनी भंडारी, प्रधान देवेंद्र कालिया, को-ऑर्डिनेटर राकेश जगोता, अरुण कालिया और गुरप्रीत विक्की जिम्मेवार हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.