फरीदाबाद में पिटबुल ने सातवीं के छात्र को 16 जगह काटा
साइकिल चलाते समय कुत्ते ने हमला किया, घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया
फरीदाबाद में एक पिटबुल ने सातवीं के छात्र पर हमला किया और शरीर के 16 जगह काटे। बच्चे का प्राथमिक उपचार बीके अस्पताल में किया गया और फिर उसे रेफर किया गया। माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दी है और मामले की जांच चल रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फरीदाबाद में एक पिटबुल कुत्ते ने सातवीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। बच्चे के शरीर के 16 जगह काटने के निशान मिले हैं। परिजन उसे बीके अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
एनआईटी-3 नंबर के ब्लॉक-बी निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा ग्रन्थ शनिवार शाम साइकिल लेकर गली में था। घर से कुछ दूरी पर वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था, तभी मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काटा।
जितेंद्र ने कहा कि कुत्ते के मालिक ने बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया।
हमले के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का घर पर ही इलाज चल रहा है।
जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है। चौकी प्रभारी मनोज ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- घटना कहाँ और कब हुई थी?
- घटना शनिवार शाम को फरीदाबाद के एनआईटी-3 नंबर ब्लॉक-बी में हुई।
- बच्चे का नाम और स्थिति क्या है?
- बच्चे का नाम ग्रन्थ है, जो सातवीं कक्षा का छात्र है, और उसका घर पर इलाज चल रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.