रामपुर बुजुर्ग के तीन मोहल्लों में ट्रांसफार्मर फाल्ट से बिजली गुल
सुढ़ियामऊ में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
रामपुर बुजुर्ग के दशहराबाग, पटेल नगर और ब्रजलोक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई, जिससे लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात से शुरू हुई समस्या के बाद मरम्मत रात में की गई, लेकिन मंगलवार शाम फिर से खराबी आ गई। विभाग नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया में है और जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रामपुर बुजुर्ग। रामपुर बुजुर्ग के पल्हरी उपकेंद्र से जुड़े दशहराबाग, पटेल नगर और ब्रजलोक कॉलोनी में सोमवार की शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण तीनों मोहल्लों में बिजली गुल होने से लोग गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
पावर कॉपोरेशन के अभियंता ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पल्हरी के दशहराबाग समेत तीन मोहल्लों में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर में आई फाल्ट के कारण एक फेस की आपूर्ति बंद हो गई।
लोगों के घरों के इनवर्टर जवाब देने लगे तो वे बाहर निकल आए। कई उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के जेई और लाइनमैन को फोन किया, साथ ही टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
रात 12 बजे तक जब लोगों का धैर्य जवाब दे गया तो वे पावर हाउस पहुंचे। यहां केंद्र के इंचार्ज शेषराम ने जल्द कर्मचारी भेजने का आश्वासन दिया। ट्रांसफार्मर ट्राली की जरूरत बताई गई, लेकिन ट्राली कहां है यह खोजने में समय लगा।
दशहराबाग और पटेल नगर के लोग आक्रोशित हुए, तब ढाई बजे से मरम्मत कार्य शुरू हुआ और भोर चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
मंगलवार शाम छह बजे फिर वही समस्या आई, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। सुढ़ियामऊ कस्बे में सोमवार रात 10 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से दर्जनों घरों में अंधेरा छा गया।
भीषण गर्मी और उमस के बीच पंखे-कूलर बंद होने से लोग बेहाल हैं। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कई परिवार छतों और बाहर बैठकर रात गुजार रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि 10 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं, जिससे अधिक लोड पड़ता है और ट्रांसफार्मर बार-बार गर्म होकर जल जाता है।
शिकायत के बाद जेई मनोज कुमार जायसवाल ने फोन उठाना बंद कर दिया है, जिससे नाराजगी बढ़ी है। विभाग ने अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं बदला है, लेकिन उसकी उपलब्धता की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बनकटिया दुबे स्थित पकेंद्र से सोमवार रात दो बार रोस्टिंग होने के बाद इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई। पुटकी डीवीसी से लोड शेडिंग के कारण 10.30 बजे से 3 बजे तक बिजली बाधित रही। डीवीसी से सप्लाई मिलने पर बिजली बहाल कर दी गई।
नगर के अधिशासी अभियंता को कर्मचारियों के फोन न उठाने की शिकायत पर जांच करने को कहा गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- लोगों ने बिजली विभाग से कैसे संपर्क किया?
- लोगों ने जेई, लाइनमैन और टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल किया, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला।
- जांच या शिकायत के बाद विभाग ने क्या कदम उठाए?
- नगर के अधिशासी अभियंता को फोन न उठाने की शिकायत पर जांच करने को कहा गया है।
- पुटकी डीवीसी सप्लाई के बारे में क्या जानकारी है?
- पुटकी डीवीसी से लोडशेडिंग के कारण 10:30 बजे से 3 बजे तक बिजली बाधित रही, फिर सप्लाई सुचारू हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.