टोरंटो फेस्ट में शुभम योगी की कच्चे लिम्बू का प्रीमियर
नवोदित निर्देशक शुभम योगी की फिल्म "कच्चे लिम्बू" का टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ, जो भारतीय गली क्रिकेट और महत्वाकांक्षी युवाओं की कहानी पर आधारित है। फिल्म में भाइयों के बीच प्रतिद्वंद्विता और लैंगिक बाधाओं को तोड़ने का चित्रण है, जिसमें मुंबई के अंडरआर्म प्रीमियर लीग क्रिकेट मैचों के माध्यम से भारतीय जुगाड़बाजी दिखाई गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोरंटो, 13 सितंबर (आईएएनएस)। नवोदित निर्देशक शुभम योगी की फीचर फिल्म कच्चे लिम्बू का यहां चल रहे टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल में जोरदार स्वागत किया गया।
भारत में गली क्रिकेट पर केंद्रित, कच्चे लिम्बू भारत के महत्वाकांक्षी युवाओं की कहानी है जो अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध नए व्यवसायों में प्रवेश करने का साहस प्रदर्शित करते हैं। यह भाइयों के बीच प्रतिद्वंद्विता और लैंगिक बाधाओं को तोड़ने और भारतीय जुगाड़बाजी के बारे में है।
ज्योति देशपांडे, प्रांजल खंडड़िया और नेहा आनंद द्वारा निर्मित, फिल्म की कहानी मुंबई के पार्को में आयोजित तथाकथित अंडरआर्म प्रीमियर लीग मैचों में चलती है।
मुंबई के पार्को में तात्कालिक पिचों पर स्ट्रीट लाइट के नीचे खेला जाता है, अंडरआर्म प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच एक मस्ती भरा, शोर-शरेबे वाला खेल होता है।
फिल्म के प्रीमियर पर निर्देशक शुभम योगी ने कहा, मेरी फिल्म भारतीय युवाओं के अपनी जगह ढूंढने के बारे में है। मेरी फिल्म में वे अपनी बात कहने का साहस पाते हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल का माध्यम चुना क्योंकि (अंडरआर्म) क्रिकेट मुंबई में जीवन जीने का एक तरीका है।
मुख्य भूमिका निभाने वाली राधिका मदान ने कहा, मैंने स्क्रिप्ट को प्रासंगिक पाया, क्योंकि भारत में बहुत सी लड़कियों के पास सपने देखने की विलासिता नहीं है।
अभिनेत्री ने कहा कि वह और निर्देशक उनकी खेलशैली को देखने और उसे समझने के लिए अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट में गए थे।
रजत बरमेचा ने कहा कि वह बैकपैकिंग ट्रिप के लिए पूरी तरह तैयार थे, जब उन्हें संदेश मिला कि उन्हें फिल्म में आकाश की भूमिका के लिए चुना गया है।
फिल्म की रिलीज के बारे में निर्देशक ने कहा कि वह और उनकी कास्ट टोरंटो में कुछ पल बिता रहे थे और बाद में रिलीज के बारे में सोचेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कच्चे लिम्बू फिल्म का विषय क्या है?
- फिल्म गली क्रिकेट पर आधारित है और भारतीय युवाओं की महत्वाकांक्षाओं और चुनौतियों को प्रदर्शित करती है।
- फिल्म के निर्देशक का संदेश क्या है?
- निर्देशक का कहना है कि उनकी फिल्म भारतीय युवाओं के अपनी जगह ढूंढने के प्रयासों पर केन्द्रित है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.