नगर क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे और जलजमाव से परेशानी
बारिश में गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक दुर्घटना के खतरे में
नगर क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे और जलजमाव होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के लिए बजट मिल चुका है और जल्द ही सड़क सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नगर क्षेत्र की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
सबौर कॉलेज के समीप, विद्युत उपकेंद्र, ग्रिड, मंनसरपुर और धनकर मोड़ सहित कई जगह सड़कों में छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं और दुर्घटना का खतरा रहता है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से बाइक चालक और अन्य राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं।
सड़क की मेंटेनेंस कार्य समय पर न होने के कारण यह स्थिति बनी है। लोक निर्माण विभाग को डामरीकरण के लिए बजट जारी हो चुका है। बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि सड़क की स्थिति को लेकर विभाग को जानकारी दी गई है और मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गड्ढों में पानी भरने से कौन-कौन प्रभावित होते हैं?
- बारिश में बाइक चालक और अन्य राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा प्रभावित होती है।
- इन सड़कों की स्थिति क्यों खराब हुई है?
- सड़क की मेंटेनेंस कार्य समय पर न होने से गड्ढे और जलजमाव की समस्या बढ़ी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.