राजस्थान करौली 2 MIN READ

करणपुर व इंद्रगढ़ में माता की पदयात्राएं धूमधाम से रवाना

जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

करौली शहर के नगाड़ खाना दरवाजा स्थित श्री नवल बिहारी जी महाराज मंदिर परिसर से शुक्रवार को करणपुर वाली गुमानो माता और इंद्रगढ़ बीजासनी माता की पदयात्राएं विधि-विधान के साथ रवाना हुईं। श्रद्धालुओं ने जयकारों और धार्मिक भजनों के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
AI सार

करौली के करणपुर और इंद्रगढ़ में गुमानो माता तथा बीजासनी माता की पदयात्राएं विधि-विधान के साथ निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने भजनों व जयकारों के साथ इन यात्राओं का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों में छप्पनभोग व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मां जमवाय और खेड़ापति बालाजी महाराज की भी पदयात्राएं चलीं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

करणपुर और इंद्रगढ़ में माता की पदयात्राएं
करणपुर और इंद्रगढ़ में माता की पदयात्राएं / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 करौली शहर के नगाड़ खाना दरवाजा स्थित श्री नवल बिहारी जी महाराज मंदिर परिसर से शुक्रवार को करणपुर वाली गुमानो माता और इंद्रगढ़ बीजासनी माता की पदयात्राएं विधि-विधान के साथ रवाना हुईं। श्रद्धालुओं ने जयकारों और धार्मिक भजनों के साथ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

करणपुर वाली गुमानो माता की 20वीं पदयात्रा जय गुमानो मां सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से निकाली गई। पदयात्रा में माता की प्रतिमा को अशोक कुमार शास्त्री ने विधि-विधान के साथ रथ में सजाकर महाआरती की। यात्रा पुरानी नगर पालिका, फूटाकोट चौराहा, सदर बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, भूडारा बाजार और होली खिड़किया होते हुए आगे बढ़ी।

श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धार्मिक भजनों पर नाचते-गाते हुए माहौल को धर्ममय बना दिया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। करणपुर स्थित गुमानो माता के मंदिर को सुगंधित पुष्पों से सजाकर फूल बंगला की झांकी के साथ माता रानी को छप्पनभोग लगाए जाएंगे।

इसी दिन इंद्रगढ़ बीजासनी माता की षष्ठम पदयात्रा भी विधि-विधान के साथ रवाना हुई। माता की प्रतिमा को रथ में सजाकर महाआरती की गई। श्रद्धालु भजनों और जयकारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। 23 सितंबर को इंद्रगढ़ में माता के मंदिर को पुष्पों से सजाकर फूल बंगला की झांकी के साथ छप्पनभोग और भंडारे का आयोजन चेयरमैन की धर्मशाला में किया जाएगा।

मां जमवाय सेवा समिति के तत्वावधान में मां जमवाय माता की 15वीं पदयात्रा शुक्रवार सुबह 7:15 बजे गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। यात्रा कुबेर नगर (गांधी पथ पश्चिम) स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई।

ग्राम पंचायत नेवटा की डिडोलो की ढाणी शिव मंदिर परिसर से खेड़ापति बालाजी महाराज के लिए 12वीं विशाल पदयात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता आदर्श जाट महासभा के अध्यक्ष ललित किशोर गोलाड़ा और पूर्व सरपंच गोविंदराम चलावर ने किया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करणपुर वाली गुमानो माता की पदयात्रा कौन आयोजित करता है?
यह पदयात्रा जय गुमानो मां सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित की जाती है।
इंद्रगढ़ बीजासनी माता की पदयात्रा के बाद क्या कार्यक्रम होंगे?
23 सितंबर को इंद्रगढ़ में फूल बंगला की झांकी के साथ छप्पनभोग और भंडारे का आयोजन चेयरमैन की धर्मशाला में होगा।
मां जमवाय माता की पदयात्रा कहां से शुरू हुई?
यह पदयात्रा कुबेर नगर (गांधी पथ पश्चिम) स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई।
खेड़ापति बालाजी महाराज की पदयात्रा में कौन से प्रमुख अतिथि शामिल हुए?
प्रदेश प्रवक्ता आदर्श जाट महासभा के अध्यक्ष ललित किशोर गोलाड़ा और पूर्व सरपंच गोविंदराम चलावर ने यात्रा का शुभारंभ किया।
पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालु किस प्रकार पूजा करते हैं?
श्रद्धालु भजनों, जयकारों के साथ नाचते-गाते हैं और जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हैं।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार
Trust & Transparency

How this story was handled

Published19 सितंबर 2026, 11:33 IST IST
Last updated19 सितंबर 2026, 11:33 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: करौली.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

करौली में विराजमान बैठे हनुमान की अद्वितीय प्रतिमा

राजस्थान

करौली में प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक

करौली में विराजमान बैठे हनुमान की अद्वितीय प्रतिमा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

करौली में विराजमान बैठे हनुमान की अद्वितीय प्रतिमा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 22 सितंबर 2026
करौली में प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

करौली में प्रथम चरण का मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क• 9 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 टेक्नोलॉजी Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये से शुरू
02 क्राइम गुवाहाटी में महिला का सिर फ्रिज में मिला, पति मुख्य संदिग्ध
03 राजनीति गौरीपुर-खेकड़ा हाईवे की मरम्मत पूरी, पुल निर्माण जल्द शुरू
04 शिक्षा उत्तर प्रदेश के स्कूल में जर्जर इमारत के कारण छात्रों ने किया क्लास बहिष्कार

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.