राष्ट्रीय लोकदल ने मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों की समस्याएं उठाईं
गन्ने की पर्ची में देरी और भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट में
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ना किसानों की समस्याएं उठाई, जिसमें गन्ने की पर्ची में देरी और भुगतान लंबित रहने की समस्या शामिल है। साथ ही, केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन नीरज शाही और देवरिया केन यूनियन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने चीनी मिलों के भुगतान, सब्सिडी और अन्य सुविधाओं पर सुधार की मांग की। बैठक में कई किसान नेता और समाजसेवी उपस्थित थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गोंडा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वाल्टरगंज चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों को समय से गन्ने की पर्ची उपलब्ध कराने और गन्ने का मूल्य भुगतान कराने की मांग की। पर्ची में देरी और भुगतान लंबित रहने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन नीरज शाही ने कहा कि पूर्व की सरकारों की नीतियों के कारण चीनी मिलों के बंद होने और प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा समय से भुगतान न करने से किसान गन्ने की खेती से दूर हो रहे हैं। उन्होंने ढाड़ा और प्रतापपुर चीनी मिल के अधिकारियों को समय पर भुगतान और सुविधाएं देने का निर्देश दिया।
देवरिया केन यूनियन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने गन्ना क्रय केन्द्रों के आवंटन, गन्ना के बीज यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी और मिट्टी शोध के प्रस्ताव रखे ताकि किसानों की आय बढ़ सके।
साधारण निकाय सभा की बैठक को पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता मार्कंडेय तिवारी, किसान नेता विनय सिंह सैंथवार, जितेंद्र सिंह, राजू राय, ओम प्रकाश मिश्रा ने संबोधित किया। बैठक में कई किसान नेता और समाजसेवी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- राष्ट्रीय लोकदल ने मुख्यमंत्री से क्या मांग की?
- उन्होंने किसानों को समय पर गन्ने की पर्ची उपलब्ध कराने और भुगतान जल्दी करने की मांग की।
- बैठक में कौन-कौन से नेता मौजूद थे?
- पूर्व भाजपा नेता मार्कंडेय तिवारी, किसान नेता विनय सिंह सैंथवार, जितेंद्र सिंह, राजू राय, ओम प्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.