श्रीविजयनगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में विवाद, फायरिंग की सूचना से तनाव
कांग्रेस पार्षदों को रास्ते से उठाने का आरोप, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षदों को बीच रास्ते से उठाए जाने के आरोप पर तनाव फैल गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्ष बहुमत का दावा कर रहे हैं, जबकि निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान सोमवार को विवाद हो गया। कांग्रेस पार्षदों को बीच रास्ते से उठाए जाने के आरोप के बाद समर्थकों ने विरोध जताया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विवाद के बाद बैरिकेडिंग के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगने की सूचना भी मिली।
अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले फायरिंग की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
कांग्रेस के पार्षदों को बीच रास्ते से उठाए जाने के आरोप के बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने के लिए मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पुलिस और लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
चुनाव में कांग्रेस से सुशील कुमार मिड्ढा और भाजपा से राजेंद्र कुमार लेघा मैदान में हैं। दोनों दल अपने-अपने पक्ष में बहुमत का दावा कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए 25 वार्डों में से 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है।
चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके पास आवश्यक संख्या से अधिक पार्षदों का समर्थन है। पार्टी पार्षदों को एकजुट रखने और मतदान तक रणनीति बनाए रखने पर जोर दे रही है।
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार लेघा के समर्थन में पार्टी ने 25 में से 15 पार्षदों के साथ होने का दावा किया है। राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इलाके में सियासी हलचल जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विवाद के दौरान पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
- पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और मोर्चा संभाला गया।
- फायरिंग की खबर से यहां क्या प्रभाव पड़ा?
- फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
- कांग्रेस अपनी रणनीति पर क्या ध्यान दे रही है?
- कांग्रेस पार्टी पार्षदों को एकजुट रखने और मतदान तक रणनीति बनाए रखने पर जोर दे रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.