ब्यावर में श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ
रास क्षेत्र में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ आयोजन, 9 सितंबर तक चलेगा
ब्यावर के रास क्षेत्र में श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें भव्य कलश यात्रा शिव मठ से जैन स्थानक मठ के कथा स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम में पिंटू वैष्णव मुख्य यजमान थे और कथा का वाचन सालासर वाले मुकेश जी तिवाड़ी द्वारा किया जा रहा है, जो दोपहर 12:15 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ब्यावर। ब्यावर के रास क्षेत्र में गुरुवार को श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शिव मठ से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा जैन स्थानक मठ के नोहरे में बने कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान पिंटू वैष्णव ने विधिवत पूजन किया। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। सालासर वाले मुकेश जी तिवाड़ी कथा वाचन कर रहे हैं। पहले दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य और वेदव्यास जी के प्रसंग का वर्णन हुआ। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और धर्म-सदाचार का संदेश दिया।
श्रद्धालु कथा सुनते हुए भक्ति में लीन दिखे। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा। प्रकाश नागौरी एंड पार्टी और भजन कलाकार मनोज खिंयाला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कथा स्थल पर रोज श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहेगा।
इस मौके पर श्री मुक्तानंद महाराज, नाथूलाल सोनी, सागर जांगीड़, दीपक वैष्णव, मदन प्रजापत, संतोष दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- श्री भागवत कथा का आयोजन कहाँ हो रहा है?
- यह आयोजन ब्यावर के रास क्षेत्र के जैन स्थानक मठ के नोहरे में हो रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.