सुपरस्टार रजनीकांत ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा अर्चना
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुप्रभात सेवा में भाग लिया। रजनीकांत, जिन्होंने हाल ही में अपना 72वां जन्मदिन मनाया, अपनी बेटी के साथ कडपा में पेड्डा दरगाह भी जाएंगे। वह वर्तमान में "जेलर" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2023 की पहली तिमाही में रिलीज होगी, और अपनी बेटी की फिल्म में भी नजर आएंगे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
तिरुपति, 15 दिसंबर ()। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को तिरुमाला के ऊपर स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ, अभिनेता ने सुप्रभात सेवा में भाग लिया।
इसके बाद पुजारियों के साथ मिलकर अभिनेता ने विभिन्न अनुष्ठान किए। साथ ही अभिनेता ने मंदिर में अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान से अशीर्वाद लिया।
मुख्य द्वार से अभिनेता अपनी बेटी के साथ मंदिर में पहुंचे और भगवान के दर्शन किए।
हाल ही में रंजनीकांत ने अपना 72वां जन्मदिन मनाया था, इसी खुशी में रजनीकांत अपनी बेटी के साथ अपने जन्मदिन के बाद मंदिर गए।
सुपरस्टार दिन में बाद में कडपा में पेड्डा दरगाह जाएंगे। वह अपनी बेटी के साथ अमीन पीर दरगाह में नमाज अदा करेंगे, जिसे पेड्डा दरगाह के नाम से भी जाना जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रजनीकांत फिलहाल जेलर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जो कि 2023 की पहली तिमाही में रिलीज होगी। इसके साथ ही अभिनेता अपनी बेटी की फिल्म में भी नजर आएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या रजनीकांत ने अपनी बेटी के साथ मंदिर दर्शन किया?
- हाँ, रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए।
- रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' कब रिलीज होगी?
- रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 2023 की पहली तिमाही में रिलीज होगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.