हिसार में चोरी के दो मामले सुलझाए, तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर में जेवरात बरामद, श्यामसुख गौशाला से नकदी और मोटर चोरी का खुलासा
हिसार में पुलिस ने शाहपुर गांव में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी और श्यामसुख गांव की गौशाला मंदिर से नकदी व पानी की मोटर चोरी के दो मामले सुलझाए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बरामद सामान और जांच के आधार पर कार्रवाई की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हिसार जिले में पुलिस ने शाहपुर गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही श्यामसुख गांव की गौशाला मंदिर से चोरी हुई नकदी और पानी की मोटर का मामला भी सुलझा लिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शाहपुर में जेवरात चोरी का खुलासा
सदर थाना पुलिस ने शाहपुर निवासी मुकेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर को चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने 18 साल के नवीन उर्फ लड्डू और 42 साल के वेदपाल उर्फ वेदू को गिरफ्तार किया। वेदपाल से मिली जानकारी पर चोरी हुए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद सोने के आभूषणों में दो ताबीजी, एक जोड़ी बाली और दो अंगूठियां शामिल हैं, जिनका कुल वजन करीब 15 ग्राम है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
श्यामसुख गौशाला मंदिर से चोरी का मामला
18 सितंबर को श्यामसुख गांव निवासी महेंद्र पुत्र हेतराम ने शिकायत दी कि गौशाला स्थित मंदिर से पानी की मोटर और दानपात्र में रखी नकदी चोरी हो गई है। अग्रोहा पुलिस ने जांच शुरू कर CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दानपात्र से चोरी किए गए करीब 4 हजार रुपए उसने गौशाला सचिव के माध्यम से दोबारा मंदिर के दानपात्र में डलवा दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है
सिद्धान्त जैन, एसपी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कैसे किया गया?
- शाहपुर मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद जेवरात बरामद किए गए जबकि श्यामसुख मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोप का खुलासा किया।
- आरोपियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी?
- आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की आवश्यक धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
- चोरी हुई रकम और सामान कौन वापस पाएगा?
- जो चोरी हुई नकदी और जेवरात बरामद हुए हैं, वह संबंधित मंदिर और पीड़ितों को वापिस करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.